DW Samachar – Header
BREAKING

बिहार के हाजीपुर के एचडीएफसी ब्रांच से 1.19 करोड़ की लूट

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर के एचडीएफसी बैंक की ब्रांच से बदमाशों ने 1.19 करोड़ रुपये लूट लिए है।बताया जा रहा है कि बाइक सवार पांच बदमाशों ने इसे अंजाम दिया है और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी असलहे लहराते हुए फरार हो गए।इस मामले की जानकारी मिलने के बाद शहर में … Read more

Bihar- one crore looted in broad daylight from hdfc bank
Bihar- one crore looted in broad daylight from hdfc bank
Bihar- one crore looted in broad daylight from hdfc bank

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर के एचडीएफसी बैंक की ब्रांच से बदमाशों ने 1.19 करोड़ रुपये लूट लिए है।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार पांच बदमाशों ने इसे अंजाम दिया है और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी असलहे लहराते हुए फरार हो गए।
इस मामले की जानकारी मिलने के बाद शहर में पुलिस ने नाकाबंदी करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार हाजीपुर के एचडीएफसी बैंक खुलने के कुछ देर बाद ही बदमाश ब्रांच में घुस गए। उन्होंने हथियारों के दम पर सभी कर्मचारियों को बंधक बना लिया और इस वारदात को अंजाम दिया।

Digital Women Trust

बताया जा रहा है कि इस सनसनीखेज वारदात के बाद एचडीएफसी बैंक की ब्रांच के मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों का हुलिया पता लगा लिया है और उसके आधार पर जांच भी शुरू कर दी गई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़