DW Samachar – Header
BREAKING

Bihar: Five day monsoon session of Bihar legislature From July 26

बिहार में 26 जुलाई से शुरू होगा पांच दिवसीय मॉनसून सत्र बिहार में सियासी उठा-पटक के बीच विधानमंडल के मॉनसून सत्र की तारीख का एलान कर दिया गया है। यह फैसला शुक्रवार को हुई नीतीश कैबिनेट की वर्चुअल बैठक में लिया गया है।बता दें कि बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र 26 जुलाई से शुरू होगा … Read more

Bihar Vidhan Sabha News

बिहार में 26 जुलाई से शुरू होगा पांच दिवसीय मॉनसून सत्र

Bihar: Five day monsoon session of Bihar legislature From July 26

बिहार में सियासी उठा-पटक के बीच विधानमंडल के मॉनसून सत्र की तारीख का एलान कर दिया गया है। यह फैसला शुक्रवार को हुई नीतीश कैबिनेट की वर्चुअल बैठक में लिया गया है।
बता दें कि बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र 26 जुलाई से शुरू होगा और 30 जुलाई तक चलेगा। पांच दिवसीय इस सत्र में कई तरह के नए प्रयोजना के आने के आसार हैं। वहीं इस बैठक में कई अन्य फैसले भी लिए गए हैं जिसमें,

राज्य में कारा एवं सुधार सेवाएं प्रयोगशाला प्रावैधिक संवर्ग नियमावली-2021 के गठन को स्वीकृति दी गई।

Digital Women Trust

सारण के सोनपुर अंचल के सबलपुर स्थित टोपोलैंड दीघा से दीदारगंज तक गंगा पथ निर्माण हेतु 40 एकड़ जमीन पथ निर्माण विभाग को ट्रांस्फर किया गया।

बिहार उच्च न्यायालय के भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीशों और न्यायाधीशों की घरेलू सहायता नियमावली-2021 को स्वीकृति दी गई है।

गंगाजल उद्भव योजना के तहत वन विभाग की अधिग्रहित भूमि के समतुल्य गैर वन भूमि के नालंदा के गिरियक थाना अंतर्गत 16 एकड़ गैरमजरूआ मालिक जमीन वन विभाग को निशुल्क ट्रांस्फर की गई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़