DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Bihar Election Results: NDA meeting today to elect Leader

Bihar Assembly Elections Results: NDA partners meeting today

आज एनडीए राज्यपाल के पास बिहार में सरकार बनाने का करेगी दावा पेश

Bihar Assembly Elections Results: NDA partners meeting today
Bihar Assembly Elections Results: NDA partners meeting today

बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद आज एनडीए की बैठक दोपहर 12.30 बजे होगी, जिसके बाद एनडीए राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। इसके अलावा आज इस बैठक में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों में विधायक दल के नेता का चयन होगा। साथ ही नई सरकार को लेकर बातचीत हो सकती है। इस बैठक मे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हो सकते हैं इनके अलावा भाजपा के कई और वरिष्ठ नेता साथ साथ विधान पार्षद भी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को भी एनडीए के नेताओं की सीएम आवास में बैठक हुई थी। इसमें JDU की तरफ से नीतीश कुमार, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव और अशोक चौधरी ने हिस्सा लिया था। भाजपा की तरफ से सुशील मोदी, नित्यानंद राय, संजय जायसवाल और हम पार्टी के जीतनराम मांझी शामिल हुए। VIP की तरफ से मुकेश सहनी पहुंचे थे। इस बैठक के बाद सुशील कुमार मोदी को दिल्ली भाजपा मुख्यालय मंत्रियों के नाम पर चर्चा लिए तलब किया गया था और अब सुशील मोदी के पटना लौटने के बाद मंत्रियों के नाम तय होगा।

सीटों का समीकरण
बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर हुए चुनाव में NDA ने 125 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। विपक्षी महागठबंधन को 110 सीटें मिली हैं। भाजपा को 74, जदयू को 43, राजद को 75, कांग्रेस को 19 सीटें मिलीं। भाकपा माले को 12 और अन्‍य के खाते में 8 सीटें गईं हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News