जनसभा के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव पर दिव्यांग युवक ने फेंका चप्पल

चप्पल और जूतों को फेंकने का चलन अब पुराना हो चला है लेकिन अब इसकी शुरुआत बिहार में भी हो चुकी है। बिहार के औरंगाबाद के बभंडी में कांग्रेस के उम्मीदवार राजेश राम के प्रचार कार्यक्रम में तेजस्वी यादव कल बीते मंगलवार शामिल हुए थे। जनसभा ठीक चल रही थी तभी अचानक से राजद नेता तेजस्वी यादव पर एक दिव्यांग व्यक्ति ने चप्पल फेक दी। हालांकि चप्पल तेजस्वी यादव को न लग कर उनके बगल में जा गिरी। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने उस दिव्यांग व्यक्ति को शांत किया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












