बिहार में थमा दूसरे चरण के मतदान का प्रचार प्रसार, 3 नवम्बर को होंगे 74 जिलों में चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 17 जिलों के 94 सीटों पर आज शाम से चुनाव प्रचार थम गया है। दूसरे चरण के होने वाले चुनाव में 74 जिलों में कुल 1463 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 1316 पुरुष, 146 महिला एवं एक थर्ड जेंडर की प्रत्याशी शामिल हैं।
चुनाव क्षेत्रों में चुनाव आयोग के आदेश अनुसार मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व इन सीटों के प्रत्याशी सिर्फ व्यक्तिगत जनसंपर्क के माध्यम से ही वोट देने की अपील कर सकेंगे। इसके बाद चुनावी सभा, नुक्कड़ सभा इत्यादि से होने वाले चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी गई है।
दूसरे चरण के इस चुनाव में कई प्रमुख नेता चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाने वाले है जिसमें चार मंत्री भी मौजूद हैं जिसमें पटना साहिब से नंद किशोर यादव, मधुबन से राणा रणधीर सिंह,नालंदा से श्रवण कुमार और हथुआ से रामसेवक सिंह चुनाव मैदान में हैं। इनके अलावा कुम्हरार से अरुण सिन्हा, चेरिया बरियारपुर से मंजू वर्मा, राघोपुर से राजद नेता तेजस्वी यादव,और हसनपुर से तेजप्रताप यादव सहित कई प्रमुख नेता चुनाव मैदान में हैं।
जानें किस दल के कितने प्रत्याशी :
जदयू 43
भाजपा 46
कांग्रेस 24
राजद 56
लोजपा 52
रालोसपा 36
सीपीआई 04
सीपीएम 04
बसपा 33
राकांपा 29
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












