DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Bihar Election 2020: After ‘Kaa Kiye Ho’ (”का किये हो?”) Congress launches new theme song ‘Bole Bihar Badle Sarkar’(बोले_बिहार_बदलें_सरकार)- targets Nitish Government

Rajasthan Congress Wins 36 municipal bodies chiefs out of 50 in Rajasthan

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना कैंपेन सॉन्ग लांच किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस सोशल मीडिया की तरफ से तैयार #बोलेबिहारबदलें_सरकार को लांच करके कांग्रेस के चुनाव अभियान को गति दे दी है।

इस गाने के जरिए कांग्रेस सोशल मीडिया ने 15 साल में बिहार में शिक्षा की बदहाली, बेतहाशा बेरोजगारी, बढ़ते भ्रष्टाचार, कोरोना के वार; बेलगाम अपराध; महिला अत्याचार; परेशान किसान जैसे मुद्दों के जरिए सत्तारूढ़ भाजपा-जदयू सरकार पर करारा हमला बोला है।

अपने सोशल मीडिया सेल द्वारा तैयार इस कैंपेन सॉन्ग के जरिए कांग्रेस ने बताया है कि “बिहार की मांग है कि अब बदलाव हो और कांग्रेस की सरकार बने।”

https://platform.twitter.com/widgets.js

इस कैंपेन सांग से पहले कांग्रेस सोशल मीडिया ने #काकियेहो के चर्चित अभियान के जरिए सत्तारूढ़ भाजपा-जदयू पर जो सवाल उठाए थे, अभी उनका कोई जवाब सरकार की तरफ से नहीं आया है। ऐसे में #बोलेबिहारबदलें_सरकार अभियान और सॉन्ग के जरिए एक और हमला करके इस चुनाव में सोशल मीडिया की जंग में अभी तक कांग्रेस पार्टी काफी आगे नजर आ रही है।

https://platform.twitter.com/widgets.js
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News