बिहार में 11 जिले सूखाग्रस्त घोषित, नीतीश सरकार देगी हर परिवार को सहायता राशि

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
बिहार की कैबिनेट सरकार ने राज्य के 11 जिलों के 7841 गांवों को सूखाग्रस्त घोषित करने के फैसले पर मुहर लगा दी है। इसके बाद अब इन गांवों के हर परिवार को राज्य सरकार के द्वारा मदद दी जाएगी।
सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राज्य के 11 जिलों के 96 प्रखंडां के 937 पंचायतों में 7841 गांवों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में 30 प्रतिशत से अधिक की बारिश की कमी के कारण 70 फीसदी से कम क्षेत्र में फसल की उपज हुई है। उन्होंने बताया, ऐसे में हर परिवार की मदद के लिए बड़ा फैसला किया गया है।
प्रत्येक परिवार को मिलेगी मदद राशि:
अपर मुख्य सचिव ने बताया, इन गांवों में सभी परिवारों की विशेष सहायता के लिए बिहार आकस्मिकता निधि से 500 करोड़ रुपये की अग्रिम स्वीकृति दी गई है। परिवारों के सर्वे के बाद सभी को 3500-3500 रुपये की सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया, जल्द ही सर्वे का काम शुरू किया जाएगा।
इन जिलों के गांव सूखाग्रस्त घोषित:
कैबिनेट में जिन जिलों के गांवों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है, उनमें जहानाबाद, औरंगाबाद, शेखपुरा, नवादा, मुंगेर, लखीसराय, भागलपुर, बांका, जुमई, गया और नालंदा शामिल हैं। इसके अलावा कैबिनेट में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में फसल को लेकर भी किसानों को सहायता पहुंचाने का निर्णय लिया गया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !


















