बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए आज होने वाली मतगणना का केवल के बिहार के ही लोगों को नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों को बेसब्री से इंतजार है। आखिर बिहार की राजनीति है ही इतनी रोमांचक ,कब किसकी सरकार बन जाए किसी को पता नहीं। 243 सीटों पार हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आज सुबह 8 बजे से आने शुरू हो जाएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू कर दी जाएगी लेकिन इसमें रुझान 9 बजे के बाद आने शुरू हो जाएंगे। वोटों की गिनती के लिए बिहार में पूर्वी चंपारण गया, बेगुसराय और सीवान में हर जिले में 3 मतगणना केंद्र बनाए गए है वहीं राजधानी पटना में बस एक ही मतगणना केन्द्र बने हैं। वहीं कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए किसी भी काउंटिंग हाल में 7 से ज्यादा काउंटिंग टेबल नहीं रखने की अनुमति दी है।
जानें किसने कितने सीटों पर लड़ा चुनाव:
इस बार विधानसभा चुनाव महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल ( राजद) 144 सीटों पर, कांग्रेस 70 सीटों पर, वाम दल कुल 29 सीटों पर (भाकपा माले 19, सीपीआई 6 और सीपीएम 4 सीटों पर) चुनाव लड़ें है।
विधानसभा चुनाव में इस बार एनडीए में जेडीयू ने 122 सीटों पर चुनाव लड़ा है साथ ही अपने कोटे से 7 सीटें जीतनराम मांझी की पार्टी HAM को भी दिया है। वहीं बीजेपी ने इस बार 121 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ी है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












