बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने जारी किए अपनी घोषणा पत्र

आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए आज कांग्रेस पार्टी ने आज अपनी घोषणा पत्र जारी कर दी है । राजधानी पटना में कांग्रेस के नेताओं के बीच में इस बार घोषणा पत्र नहीं बल्कि बदलाव पत्र के नाम से मेनिफेस्टो जारी की गई है।
इस दौरान कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, शक्ति सिंह गोहिल, राज बब्बर ,एवं कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कांग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा, हमारा ‘बदलाव पत्र’ किसानों के लिए ऋण माफी, बिजली बिल माफी और सिंचाई की बढ़ती सुविधाओं के बारे में बात करता है। अगर हमारी सरकार बिहार में सत्ता में आती है, तो हम अलग राज्य किसान बिल लाकर एनडीए सरकार के कृषि कानूनों को खारिज कर देंगे जैसा कि हमने पंजाब में किया था।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












