DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पर महिलाओं को लेकर अश्लील गाने बनाने का आरोप में मुंबई में मामला दर्ज

Bhojpuri actor Khesari Lal Yadav
Bhojpuri actor Khesari Lal Yadav

भोजपुरी सुपरस्टार गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव पर महिलाओं को लेकर अश्लील गाने बनाने के आरोप लगाते हुए सनातन सेवा फाउंडेशन के प्रमुख श्री सुजीत सिंह ने मुंबई में मामला दर्ज कराया हैं। खेसारी लाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 294 और 354 के तहत मामला दर्ज मुंबई में केस दर्ज किया गया है। इस दर्ज मामले में कहा गया है कि खेसारी लाल यादव पैसे कमाने के लिए अश्लीलता पेश करते हैं।इस लिए इस पर सख्त कार्रवाई की जाए।

बता दें की बिहार के सिवान जिले में जन्में खेसारी लाल भोजपुरी सिनेमा जगत में एक खास पहचान रखते हैं। इनकी पापुलैरिटी का अंदाजा इस से भी लगा सकते हैं की हाल ही में खत्म हुए बिग बॉस के सीजन 13 में नजर आ चुके है। खेसारी लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत ‘साजन चले ससुराल’ से की थी। 

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News