DW Samachar – Header
BREAKING

ममता बनर्जी के मंत्री पार्थ चटर्जी को ED ने किया गिरफ्तार, कल करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर मिला था नोटों का भंडार

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी को प्रवर्तन निदेशालय ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है।बता दें कि ED ने कथित शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में कल शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे से पूरी रात पूछताछ की थी और आज शनिवार को भी जारी रही। करीब 26 घंटों की पूछताछ के बाद ममता बनर्जी … Read more

20220723_125345
Bengal Minister Arrested Day After Rs 20 Crore Cash Found At Aide’s Home
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी को प्रवर्तन निदेशालय ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि ED ने कथित शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में कल शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे से पूरी रात पूछताछ की थी और आज शनिवार को भी जारी रही। करीब 26 घंटों की पूछताछ के बाद ममता बनर्जी सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Bengal Minister Arrested Day After Rs 20 Crore Cash Found At Aide’s Home


इससे पहले शुक्रवार को ही ED को चटर्जी की करीबी माने जाने वाली अर्पिता मुखर्जी की दक्षिण कोलकाता में स्थित एक संपत्ति से 20 करोड़ रुपए की नकद राशि मिली थी। अर्पिता को हिरासत में ले लिया गया है। जब यह कथित शिक्षक भर्ती घोटाला हुआ था, तब चटर्जी राज्य के शिक्षा मंत्री थे। प्रवर्तन निदेशालय इस घोटाले में कथित रूप में शामिल लोगों के खिलाफ धनशोधन संबंधी पहलू की जांच कर रहा है।

Digital Women Trust

मिली जानकारी के मुताबिक पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किए जाने के बाद सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित ED के मुख्यालय ले जाया जा रहा है और उन्हें आज ही कोर्ट में पेश किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली से प्रवर्तन निदेशालय के विशेष अधिकारी कोलकाता पहुंचे थे। इन वरिष्ठ अधिकारियों से सलाह लेने के बाद ही चटर्जी को गिरफ्तार किया गया है।
पार्थ चटर्जी पर आरोप है कि वो प्रवर्तन निदेशालय को जांच में सहयोग नहीं करे रहे थे। उन्होंने उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी से अपने संबंधों का खुलासा भी नहीं किया था।अब ED उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद कस्टडी में लेकर पूछताछ करेगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़