DW Samachar – Header
BREAKING

Athlete PT Usha was on Saturday officially elected as the first woman president of Indian Olympic Association (IOA)

भारतीय ओलंपिक संघ की नई अध्यक्ष चुनी गई पीटी ऊषा

Athlete PT Usha was on Saturday officially elected as the first woman president of Indian Olympic Association (IOA)
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारत की प्रसिद्ध महिला एथलीट पीटी उषा को आज भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष चुन लिया गया है। 58 वर्षीय उषा ने भारत का नाम कई बार गर्व से ऊंचा किया है। इन्होंने एशियन गेम्स में भारत के लिए कई बार गोल्ड मेडल जीता है और 1984 के लॉस एंजेलिस ओलंपिक में वो 400 मीटर बाधा दौड़ में चौथे नंबर पर रही थीं।

बता दें कि पीटी उषा को निर्विरोध भारतीय ओलंपिक संघ (आईओसी) का अध्यक्ष चुना गया है। सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज एल नागेश्वर राव की देखरेख में इस पद के लिए चुनाव हुआ है। भारतीय ओलंपिक संघ कई गुटों में बंटा था और पीटी उषा के चुनाव के बाद ये माना जा रहा है कि गुटबाज़ी समाप्त होगी।

Digital Women Trust

इससे पहले अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ ने कहा था कि आईओसी में अगर इस महीने के अंत तक चुनाव नहीं हुए तो उसे निलंबित किया जा सकता है। पिछले महीने ही उषा का इस पद के लिए चुना जाना लगभग तय हो गया था क्योंकि इस पद की दौड़ में वह एकमात्र उम्मीदवार थीं।
आपको बता दें कि यह पहली बार है जब कोई महिला भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष चुनी गई हैं। इसी साल जुलाई में ही भाजपा ने उषा को राज्यसभा भेजा है। पीटी उषा को आईओसी के चुनावों में भी बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में ही देखा जा रहा था।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़