DW Samachar – Header
BREAKING

Himachal Pradesh: Congress high command to pick CM after no consensus emerges during state party meet

कांग्रेस में मंथन जारी: गुजरात में भूपेंद्र पटेल की शुरू हुई ताजपोशी की तैयारी, हिमाचल में सीएम के चेहरे पर अटकी कांग्रेस
Congress-high-command-to-pick-CM-after-no-consensus-emerges-during-state-party-meet

कांग्रेस में मंथन जारी: गुजरात में भूपेंद्र पटेल की शुरू हुई ताजपोशी की तैयारी, हिमाचल में सीएम के चेहरे पर अटकी कांग्रेस

Himachal Pradesh: Congress high command to pick CM after no consensus emerges during state party meet
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

विधानसभा चुनाव नतीजों में मिली प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी गुजरात में सातवीं बार सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है। ‌वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस खेमे में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस के कई नेताओं ने मुख्यमंत्री होने के लिए दावा ठोक रखा है। ‌हिमाचल में अब सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। सीएम पद को लेकर मंथन जारी है। शिमला में शुक्रवार देर शाम तक कांग्रेस की बैठक हुई लेकिन इसमें मुख्यमंत्री के चेहरे पर अंतिम फैसला नहीं हो सका। ‌‌कांग्रेस पार्टी ऑफिस शिमला में मुख्यमंत्री पद के दावेदार सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रतिभा सिंह के समर्थक आपस में भिड़ गए। बता दें कि दिन भर चले हंगामे के बाद शुक्रवार देर रात 10 बजे विधायक दल की बैठक में इस प्रस्ताव पर सभी मौजूद 40 विधायक सहमत हुए।

शिमला में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सिंगल लाइन प्रस्ताव पारित किया गया। यह प्रस्ताव आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा गया है। बता दें कि शिमला में कांग्रेस नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में पर्यवेक्षक भूपेंद्र सिंह हुड्डा, भूपेश बघेल और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला मौजूद रहे। अब पार्टी हाईकमान ही हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का नाम तय करेगा। बता दें कि कांग्रेस ने पहाड़ी राज्य में 68 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीटें जीतकर हिमाचल प्रदेश को बीजेपी से छीन लिया है। अब राज्य में इस बात को लेकर सस्पेंस बना हुआ है कि अलगा मुख्यमंत्री कौन होगा। फिलहाल हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह, सुखविंदर सिंह, मुकेश अग्निहोत्री सीएम पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री को लेकर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में कहा कि पहाड़ी राज्य में भेजे गए पर्यवेक्षकों ने पार्टी के सभी विधायकों से निजी विचार पूछे। उसके बाद पर्यवेक्षक विधायकों की बात हमें बताएंगे, जिसके आधार पर पार्टी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर फैसला करेगी।

Digital Women Trust

गुजरात में 12 दिसंबर को होगा नई सरकार का गठन, भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू–

गुजरात में भाजपा हाईकमान ने भूपेंद्र पटेल की ताजपोशी की तैयारी शुरू कर दी है । शुक्रवार को भूपेंद्र पटेल ने गुजरात में अपने पूरे वर्तमान मंत्रिमंडल के साथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। अहमदाबाद में भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू हो चुकी है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीएस येदियुरप्पा और अर्जुन मुंडा विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। विधायक दल के नए नेता के चुनाव के बारे में दोपहर बाद भूपेंद्र पटेल समेत भाजपा के नेता राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री के साथ एक दर्जन से ज्यादा मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम भाजपा के नेता भी शामिल होंगे। आपको बता दें कि 8 दिसंबर को घोषित चुनाव परिणामों में बीजेपी ने गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में से 156 सीटों पर जीत हासिल की हैं। गुजरात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने बताया कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को गांधीनगर के हेलीपैड ग्राउंड में होगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़