DW Samachar – Header
BREAKING

भारतीय सेना को मिले 314 युवा ऑफिसर, 11 देशों के 30 विदेशी कैंडिडेट भी हुए पास आउट

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी यानी आईएमए में अलग नजारा था। ‌आईएमए में शनिवार को पासिंग आउट परेड में कुल 344 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए हैं। इनमें से 314 भारतीय मूल के कैडेट्स परेड में अंतिम पग पार कर भारतीय सेना में बतौर अधिकारी शामिल हुए हैं। आईएमए पासिंग आउट परेड … Read more

Passing Out Parade at IMA Dehradun
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी यानी आईएमए में अलग नजारा था। ‌आईएमए में शनिवार को पासिंग आउट परेड में कुल 344 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए हैं। इनमें से 314 भारतीय मूल के कैडेट्स परेड में अंतिम पग पार कर भारतीय सेना में बतौर अधिकारी शामिल हुए हैं। आईएमए पासिंग आउट परेड में 11 मित्र देशों के 30 विदेशी कैडेट्स भी पास आउट होकर अपने-अपने राष्ट्र के सेना में शामिल होंगे। आज की पासिंग आउट परेड में उत्तराखंड के 29 कैडेट्स भी पास आउट हुए हैं। आईएमए की पीओपी में अंतिम पग पार करते ही जेंटलमैन कैडेट सैन्य अफसर बन गए। सभी कैडेट लेफ्टिनेंट पद के ऑफिसर बन गए हैं। जैसे ही कैडेट पास आउट हुए, सेना के तीन हेलीकॉप्टरों ने उन पर पुष्प वर्षा करके उनका उत्साह बढ़ाया। ‌ बता दें कि देहरादून स्थित आईएमए में इस बार पास आउट होने वाले 314 भारतीय कैडेट्स में सबसे अधिक उत्तर प्रदेश के 51 और हरियाणा के 30 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए हैं। उत्तराखंड के 29 कैडेट्स भी आईएमए पासिंग आउट परेड का हिस्सा बने। मध्य कमान के जीओसी इन सी ले जनरल योगेंद्र डिमरी ने परेड की सलामी ली।शनिवार को सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर मार्कर्स काल के साथ परेड शुरू हुई। कंपनी सार्जेंट मेजर प्रियांशु त्यागी, नकुल सिंह तोमर, ओंकार, हिमाल श्रीश थापा, असीम आनंद व गौरव चौहान ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी-अपनी जगह ली। दर्शक दीर्घा में ऊर्जा का संचार किया। आईएमए बैंड, डोगरा रेजीमेंट बैंड व आर्मी बैंड की धुनों और गुनगुनाती धूप के बीच जांबाजों के एक साथ उठते कदम और गर्व से तने सीने ने दर्शक दीर्घा में ऊर्जा का संचार किया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़