DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

पंजाब के लुधियाना के ग्यासपुरा क्षेत्र में एक दुुकान से गैस रिसाव होने से नौ लोगों की मौत हो गई है जबकि 11 से अधिक लोग बेसुध हैं।

At least 9 dead, after gas leak in Ludhiana
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच कर अपना कार्य कर रही हैं। इस स्थान पर एनडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। बचाव टीमें हर घर की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में चार बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ड्रोन से भी घरों की छतों की जांच की जा रही है। गैस लीक में एक बिल्ली की भी मौत हुई है। मृतकों के शवों को लुधियाना सिविल अस्पताल ले जाया गया है।

गैस के रिसाव से और नुकसान न हो, पुलिस ने आसपास के 300 मीटर के इलाके को खाली करा दिया है। इसके साथ ही गैस का रिसाव बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और फायर ब्रिगेड के मुताबिक एक करियाना दुकान से गैस रिसाव कैसे हुआ। गैस कौन सी थी, यह जांच के बाद ही पता चलेगा। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि अमोनिया गैस ही लीक हुई है।
जहां से गैस लीक हुई, उस दुकान संचालक के पूरे परिवार की भी जान चली गई है। घटना की सूचना पर क्षेत्र की विधायक रजिंदर कौर छीना भी मौके पर पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि गैस लीक प्रकरण मामले की जांच होगी। फिलहाल लोगों की जान बचाने के लिए काम किया जा रहा है। पुलिस फैक्टरी के मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार, उनका फोकस लोगों को बाहर निकालने पर है। हर घर की जांच की जा रही है।

वहीं इस घटना पर सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट किया-लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्टरी से गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है..पुलिस, सरकार और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है..हर संभव मदद की जा रही है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News