DW Samachar – Header
BREAKING

PM Modi’s 100th Mann Ki Baat Address Today To Go Global

PM Modi's 100th Mann Ki Baat Address Today To Go Global
PM Modi\'s 100th Mann Ki Baat Address Today To Go Global

100वें शिखर पर प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’,UN, ब्रिटेन में भी सुनी जाएगी आज की 100वीं संस्करण

PM Modi’s 100th Mann Ki Baat Address Today To Go Global
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की जनता को मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण से सम्बोधित करने वाले हैं। केंद्र सरकार और सत्तारूढ़ पार्टी इसे ऐतिहासिक बनाने में जुटी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘मन की बात’ का आज 100 वां संस्करण सुबह 11 बजे प्रसारित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद 3 अक्टूबर 2014 से शुरू किया गया था। इसे महीने के अंतिम रविवार को रेडियो पर प्रसारित किया जाता रहा है ताकि सभी वर्ग के लोग इसे सुनने में समर्थक हो सकें। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उन लोगों का विशेष उल्लेख करते हैं जो कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे तमाम लोग देश के कोने-कोने में हैं और अपने कार्यों से अलग पहचान बनाते हुए समाज को दिशा देने का काम भी कर रहे हैं।
लाख जगहों पर प्रसारण
आज मन की बात के 100वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाने के लिए बीजेपी ने खास तैयारियां की हैं। मन की बात कार्यक्रम लाइव प्रसारण दुनिायभर में 4 लाख सेंटरों में होगा। देश भर के विभिन्न सामजिक संगठन, सिविल सोसायटी और अन्य संस्थाएं भी ‘मन की बात’ के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लेगी। मन की बात के 100वें एपिसोड के मौके पर देशभर में आज बीजेपी सांसद, विधायक, मंत्री लोगों के बीच होंगे और पीएम मोदी के मन की बात को सुनेंगे।

Digital Women Trust

पीएम मोदी के मन की बात सुनते हुए बीजेपी समर्थक

कहां होंगे भाजपा के बड़े नेता

इस दौरान आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा कर्नाटक चुनाव प्रचार के बीच होनाली दावणगेरे में मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे।

गृहमंत्री अमित शाह मुंबई के विले पार्ले में मन की बात सुनेंगे।

पीयूष गोयल और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मुंबई में ही मन की बात सुनेंगे।

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में पीएम कार्यक्रम लाइव सुनेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ भी आज कर्नाटक में चुनाव प्रचार के बीच गंगावती विधानसभा कोप्पल में पीएम के मन की बात सुनेंगे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दिल्ली के पांडव नगर में मन की बात सुनेंगी।

100वें एपिसोड के लिए खास तैयारी

पीएम के मन की बात के सौवें एपिसोड के लिए यूपी में भी खास इंतजाम किए गए हैं। यूपी में मन की बात कार्यक्रम सुनाने के लिए 55 हजार सेंटर बनाएं गए हैं। हर विधानसभा में कम से कम 100 जगहों पर मन की बात को सुना जा सकेगा। यूपी के सभी सांसद, विधायक प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मन की बात सुनेंगे। साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठन और संस्थाएं भी इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं।

मदरसों में होगा विशेष इंतजाम

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए जन मानस के हर तबके को छुआ है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक मन की बात के फैन हैं। ये पीएम मोदी का अंदाज ही है कि मन की बात कार्यक्रम से बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग भी जुड़े हैं। बच्चों को पीएम मोदी की बातें बहुत अच्छी लगती हैं। मन की बात के सौवें एपिसोड को सुनने के लिए उर्दू स्कूलों और मदरसों में खास इंतजाम किए गए हैं। मुंबई के साकीनाका में उर्दू स्कूल “अंजुमन शान ए इस्लाम” के बच्चों में मन की बात के 100वें एपिसोड को सुनने को लेकर गजब का उत्साह नजर आ रहा है।

UN सुनेगा भारत के ‘मन की बात’
मन की बात के 100वें एपिसोड के ऐतिहासिक क्षण का गवाह संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय भी बनने जा रहा है। आज सुबह 11 बजे जब पीएम मोदी मन की बात करेंगे उस वक्त न्यूयॉर्क में डेढ़ बज रहा होगा लेकिन यहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान रेडियो की तरफ होगा। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा। इस मौके पर यूएन की तरफ से ट्वीट पर कहा गया है, ”ऐतिहासिक क्षण के लिए तैयार हो जाइए। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड का लाइव प्रसारण @UN मुख्यालय में ट्रस्टीशिप काउंसिल चैंबर में भी दिखाया जाएगा।”

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़