DW Samachar – Header
BREAKING

Arwal News: मजदूर दिवस पर अरवल में श्रमिकों का सम्मान, जागरूकता पर विशेष जोर

Arwal News: मजदूर दिवस पर अरवल में श्रमिकों का सम्मान, जागरूकता पर विशेष जोर
IMG-20250501-WA0124

अरवल बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग द्वारा 1 मई को अरवल के किसान भवन में मजदूर दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी प्रवीण कुमार सुमन (कुर्था) एवं विभा कुमारी (बंसी सोनभद्र) ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्रवंशी, श्रमिक नेता अजय शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी प्रवीण कुमार सुमन ने बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, वहीं विभा कुमारी ने न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948, बाल श्रम और प्रवासी मजदूरों से संबंधित मुद्दों पर प्रकाश डाला। भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्रवंशी ने बंधुआ मजदूरी और बाल श्रम से मुक्ति के लिए श्रमिकों को जागरूक किया।

Digital Women Trust

श्रमिक नेता अजय शर्मा ने नेटवर्क की समस्या को लेकर गहरी आपत्ति जताई और कहा कि इसके कारण मजदूरों को योजनाओं से जुड़ने में परेशानी हो रही है। उन्होंने श्रम विभाग से नेटवर्क व्यवस्था में सुधार की मांग की। उपस्थित मजदूरों ने भी अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में श्रमिकों को योजनाओं से कैसे लाभ मिलेगा, इस पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी मजदूरों को बाल श्रमिक प्रथा के उन्मूलन हेतु शपथ दिलाई गई और हस्ताक्षर करवाया गया।

कार्यक्रम में श्रमिकों को किट बैग, फाइल आदि देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर जोगेंद्र दास, उपेंद्र दास, शैलेंद्र कुमार, विवेक कुमार, उपेंद्र यादव, भोली देवी, लेखपाल फिरोज अहमद, डाटा एंट्री ऑपरेटर उमाशंकर कुमार, निधि कुमारी समेत श्रम विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने कहा कि जब तक मजदूर जागरूक नहीं होंगे, तब तक उन्हें योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा। इसी उद्देश्य से आगे चलकर जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।

Arwal News: Workers honored in Arwal on Labor Day, special emphasis on awareness

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़