अरवल। जन शिक्षण संस्थान, अरवल के परिसर में मंगलवार को अनुदेशकों के प्रशिक्षण उन्नयन के लिए दो दिवसीय आवासीय TOT (ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स) कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन लीड बैंक मैनेजर संजेश कुमार, संस्थान के निदेशक रोशन कुमार एवं मास्टर ट्रेनर उमेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अनुदेशकों को कौशल उन्नयन कार्यक्रम के तहत बाजार में आ रही नई तकनीकों और बदलती आवश्यकताओं से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य अनुदेशकों के तकनीकी एवं व्यावहारिक कौशल को और बेहतर बनाना है, ताकि वे प्रशिक्षणार्थियों को आधुनिक तकनीकों के अनुरूप बेहतर प्रशिक्षण दे सकें।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि लीड बैंक मैनेजर संजेश कुमार ने अनुदेशकों को बाजार में लगातार विकसित हो रही नई-नई तकनीकों को सीखने और अपने कौशल को समय के साथ अपडेट करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भाग लेने और प्राप्त जानकारी को व्यवहार में उतारने की अपील की।
संस्थान के निदेशक रोशन कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य अनुदेशकों की क्षमता को बढ़ाना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान नई तकनीकों और उपयोगी जानकारियों को गंभीरता से सीखने पर जोर दिया।
प्रशिक्षण में संस्थान के विभिन्न केंद्रों से बड़ी संख्या में अनुदेशकों ने भाग लिया। इस अवसर पर वीरेंद्र प्रसाद, रेणु देवी, नीति कुमारी, खुशबू कुमारी, इसरार अहमद, पूजा कुमारी, सुषमा कुमारी, श्वेता कुमारी, राधा कुमारी, सुप्रिया कुमारी, सुनीता कुमारी, रूबी खातून, निधि कुमारी, इम्तियाज अहमद, रंजीत कुमार, शुभम कुमार, ऋतुराज, प्रभा कुमारी, सुखिया, सुल्तान, मुन्नी कुमारी समेत अन्य अनुदेशक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संस्थान के कर्मचारी चंद्रमणि कुमार, सिंटू कुमार, लेखपाल जय कुमार, तरन्नुम नाज एवं आरती कुमारी सहित अन्य कर्मियों ने भी भाग लिया। प्रशिक्षण का प्रथम दिन पूरा हुआ। दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत अगले दिन भी अनुदेशकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Arwal News: Two-day TOT training for instructors begins at Jan Shikshan Sansthan.



















