DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Arwal News:मानवीय सेवा का उदाहरण बने डॉ. प्रणव कुमार, मृतक के परिवार को 3 माह का राशन एवं बच्चों की पढ़ाई की ली जिम्मेदारी


कुर्था बाजार स्थित स्वर्गीय वीरेंद्र चौधरी की विधवा पत्नी सुशीला देवी को समाजसेवी डॉ. प्रणव कुमार द्वारा तीन माह का राशन उपलब्ध कराया गया। साथ ही, डॉ. कुमार ने दिवंगत के चार छोटे-छोटे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की पूरी जिम्मेदारी लेने की घोषणा की। उनके इस भावुक और मानवीय पहल की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।

स्वर्गीय वीरेंद्र चौधरी राजमिस्त्री का कार्य करते थे और हाल ही में हार्ट अटैक से उनका असमय निधन हो गया था। उनकी मौत के बाद परिवार आर्थिक और सामाजिक रूप से बेहद कठिन दौर से गुजर रहा था। इस परिस्थिति में डॉ. प्रणव कुमार ने आगे आकर उनके परिवार को न केवल सहारा दिया, बल्कि समाज के सामने संवेदनशीलता और सहानुभूति का आदर्श उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

इस मौके पर समाजसेवी अमरजीत कुमार, रंजीता कुमारी, वीरेंद्र प्रसाद, निशांत मिश्रा, पत्रकार संजय, वकील आलम सहित सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भावनात्मक बना दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हाल के दिनों में कुर्था बाजार में दो व्यावसायियों की मृत्यु के बाद डॉ. प्रणव कुमार ने उनके परिजनों से मिलकर उन्हें संबल प्रदान किया। उनके इस व्यवहार ने उन्हें समाज में “संता” की उपाधि दिला दी है — जो हर मज़बूर और ज़रूरतमंद के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं।

डॉ. प्रणव कुमार का यह योगदान बताता है कि जात-पात, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर भी समाज सेवा की जा सकती है। वे लगातार समाज के जरूरतमंद तबकों के बीच राहत और उम्मीद लेकर पहुँच रहे हैं।

Arwal News: Dr. Pranav Kumar became an example of humanitarian service, took responsibility for providing 3 months’ ration and education of the children to the family of the deceased

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News