DW Samachar – Header
BREAKING

कई बार ले चुका यह खिलाड़ी क्रिकेट से सन्यास लेकिन फिर खेलने का किया आगाज़

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज जिसने कई बार भारत को जीत दिलाई, आईपीएल में खेला तो उसमें भी गदर मचाई। फिर बार-बार संन्यास की घोषणा करके भी इन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। नाम है अंबाती रायडू। वर्ल्ड कप 2019 में तो रायडू का चयनकर्ताओं के साथ हुआ सोशल मीडिया विवाद तो जगजाहिर है। अब एक बार … Read more

Ambati-Rayudu-
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज जिसने कई बार भारत को जीत दिलाई, आईपीएल में खेला तो उसमें भी गदर मचाई। फिर बार-बार संन्यास की घोषणा करके भी इन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। नाम है अंबाती रायडू। वर्ल्ड कप 2019 में तो रायडू का चयनकर्ताओं के साथ हुआ सोशल मीडिया विवाद तो जगजाहिर है। अब एक बार फिर से अंबाती रायडू चर्चा में हैं और वजह है उनकी नई पारी की शुरुवात।

अंबाती रायुडू को बड़ौदा ने आगामी घरेलू सत्र के लिए एक पेशेवर खिलाड़ी के रूप में करार किया है। रायुडू का बड़ौदा में शामिल होने का निर्णय आंध्र क्रिकेट संघ से प्रमाण पत्र दिए जाने के बाद आया है। बड़ौदा ने अंबाती रायडू को लेकर यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वे सभी प्रारूपों में खेलने के लिए उपलब्ध है। अगर रायडू की बात करें तो आखिरी बार नवंबर 2017 में प्रथम श्रेणी का मैच खेला था और 20 साल पहले 2002 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था।

Digital Women Trust

अंबाती रायुडू का क्रिकेट से ज्यादा नाता विवादों से रहा है। 36 वर्षीय रायुडू ने हाल के दिनों में घरेलू क्रिकेट में मौजूदगी दर्ज की है। 2012 से 2014 तक बड़ौदा के साथ दो साल के कार्यकाल के अलावा हैदराबाद, आंध्र और विदर्भ का प्रतिनिधित्व किया है। उनकी वापसी से बड़ौदा की बल्लेबाजी क्रम और मजबूत होगी। रायडू के बारे में यह बात कही जाती है कि वह कई बार सन्यास ले चुके हैं।

इससे पहले अंबाती रायुडू ने आईपीएल 2022 के दौरान संन्यास लेने की बात कहकर सनसनी मचा दी थी। हालांकि कुछ घंटों बाद ही उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखे अपने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था, इससे पहले 2019 में वर्ल्ड कप के दौरान नहीं चुने जाने के बाद उन्होंने संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी और चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद के साथ उनके मतभेद सामने आए थे।

बड़ौदा में रायडू के वापसी के बाद बैटिंग लाइन अप मजबूत जरूर होगी लेकिन बड़ौदा को लगता है अपने बिछड़े यारों को फिर से बुलाने का यही सही वक्त है इसलिए अब वह दीपक हुड्डा से भी वापसी को लेकर मिन्नतें कर रहा है। बड़ौदा टीम भारतीय ऑलराउंडर दीपक हुड्डा को भी वापसी के लिए मनाने की कोशिश कर रही है। हुड्डा ने 2020 के अंत में तत्कालीन कप्तान क्रुणाल पंड्या के साथ अनबन के बाद बड़ौदा छोड़ दिया था। उसके बाद उन्होंने राजस्थान के साथ एक सफल सीजन बिताया, जिसके परिणामस्वरूप उनको भारत के लिए खेलने को मौका मिला।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़