
अभी तक यात्री अपने पालतू जानवरों को हवाई यात्रा के दौरान नहीं ले जा पाते थे। अगले महीने से यात्री अपने साथ विमान में सफर करते समय पालतू कुत्ते और बिल्ली को भी साथ ले जा सकेंगे। इसकी शुरुआत भारत की सबसे नई एयरलाइंस आकासा एयर करने जा रही है। कंपनी नवंबर के महीने से पालतू जानवर (कुत्ता बिल्ली) को साथ ले जाने की इजाजत देने वाली है। अकासा एयर ने पालतू कुत्तों और बिल्लियों को केबिन और कार्गो में अनुमति देने का फैसला किया है। इसकी बुकिंग इस साल 15 अक्टूबर से शुरू होगी। पालतू जानवरों के साथ आकासा एयर की पहली फ्लाइट 1 नवंबर को उड़ान भरने वाली है। इसके अलावा कंपनी अगले कुछ हफ्तों में नए रूट की भी शुरुआत करने जा रही है। आकासा एयर अब साल 2023 से इंटरनेशनल फ्लाइट की शुरुआत करने की योजना बना रही है। अभी कंपनी के पास 6 विमान हैं और अगले साल मार्च के अंत तक 18 विमान हो जाएंगे। कंपनी अपनी उड़ानों में भी विस्तार कर रही है। एयरलाइन इस समय रोजाना 30 उड़ानें भर रही है और शुक्रवार, 7 अक्टूबर से दिल्ली से सेवाएं शुरू होंगी। बता दें कि कंपनी ने इस साल अगस्त में परिचालन शुरू किया था और उसकी अगले साल की दूसरी छमाही में अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू करने की भी योजना है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !


















