DW Samachar – Header
BREAKING

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की जारी की दूसरी लिस्ट, 20 कैंडिडेट किए घोषित

राजधानी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी आज जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 20 कैंडिडेट घोषित किए हैं। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सीएम मनीष सिसोदिया की सीट इस बार बदल गई है। इस बार वो पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे। … Read more

IMG-20241209-WA0010

AAP Releases Second List of Candidates for Delhi Assembly Elections, Announces 20 Names

राजधानी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी आज जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 20 कैंडिडेट घोषित किए हैं। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सीएम मनीष सिसोदिया की सीट इस बार बदल गई है। इस बार वो पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं पटपड़गंज से अवध ओझा चुनाव लड़ेंगे। वो हाल ही में आप में शामिल हुए हैं।चौथी बार दिल्ली में सरकार बनाने के लिए जी जान से काम कर रही आम आदमी पार्टी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में इन हाल ही पार्टी ज्वाइन किए लोगों को टिकट दिया है।

पटपड़गंज, पटेल नगर और शाहदरा सीट से इस बार आप ने नए चेहरों पर दांव लगाया है। ये तीनों सीट पार्टी के दिग्गजों की रही है। अनिल झा, बीबी त्यागी, वीर सिंह धींगान, ब्रह्म सिंह तंवर, जुबैर चौधरी और सोमेश शौकीन ने हाल ही में आप ज्वाइन की थी। अपने पुराने नेताओं की जगह केजरीवाल ने दूसरी पार्टी से आए नेताओं पर भरोसा जताया है। वहीं राखी बिरला मादीपुर से चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा शाहदरा से जितेंद्र सिंह शंटी को चुनावी मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी के 11 कैंडिडेट्स वाली पहली लिस्ट में विश्वास नगर से दीपक सिंघला को टिकट दिया गया है।

Digital Women Trust

मटियाला से सोमेश शौकीन को टिकट मिला है, लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी को आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी छोड़ आप में शामिल हुए अनिल झा को किराड़ी सीट से, बदरपुर से रामसिंह, घोंडा से गौरव शर्मा, करावल नगर से मनोज त्यागी, छतरपुर से ब्रम्ह सिंह तंवर, सीलमपुर से जुबैर चौधरी,सीमापुरी से वीर सिंह धींगान, रोहतास नगर से सरिता सिंह को पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में जगह दी है। बता दें कि अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अभी एक भी लिस्ट जारी नहीं की है।

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़