शनि, अप्रैल 4, 2026

Aaj Ka Rashifal: Horoscope Today (आज का राशिफल)

Aaj ka Rashifal - Horoscope - DW Samachar

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 14 जुलाई 2025

दिन – सोमवार

मेष राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है और मन परेशान करने वाले समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। मानसिक स्वास्थ्य खराब रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। व्यावसायिक उथल-पुथल बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। सीने में विकार संभव है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार मध्यम। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- भयग्रस्त माहौल रहेगा। अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा अभी रोक दें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- किसी भी तरीके के रिस्क लेने लायक नहीं हैं। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य पर बहुत ज्यादा ध्यान रखें। दुर्घटना का योग बनता है। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- स्वंय के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और साथ पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी खराब स्थिति में है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन बहुत डिस्टर्बेंस बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम है। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में कोई बड़ा झगड़ा या बड़ी परेशानी हो सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय बिल्कुल भी न लें। प्रेम, संतान मध्यम। मानसिक स्वास्थ्य मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव की शरण में रहें, उन्हें नीली वस्तु अर्पित करें। ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि- घरेलू तनाव या झगड़ा, झंझट बढ़कर बाहर न जाने पाए इस बात का ध्यान रखिएगा। रक्तचाप परेशानी में दिख रहा है। मां का स्वास्थ्य परेशानी में दिख रहा है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ेगा। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

धनु राशि- कोई भी व्यावसायिक योजना हो उसे अभी मत करें। व्यवसाय में प्रॅाब्लम है। स्वंय के स्वास्थ्य नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- धन हानि के संकेत हैं। जुआ, सट्टा, लॅाटरी में पैसा न लगाएं। कई निवेश न करें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- पार्टनरशिप में कोई बड़ी परेशानी हो सकती है। सर दर्द, नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। काली वस्तु का दान करें।

यह भी पढ़ेAaj Ka Panchang (आज का पंचांग)

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News