रवि, अप्रैल 5, 2026

Aaj Ka Rashifal: Horoscope Today (आज का राशिफल)

Aaj ka Rashifal - Horoscope - DW Samachar

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 13 मई 2025

दिन – मंगलवार

मेष

आज का दिन पारिवारिक संबंधों, विशेषकर भाई-बहनों और नज़दीकी रिश्तेदारों के मामले में थोड़ी चुनौतीपूर्ण स्थिति ला सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव का विचार मन में उठ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज़ से यह महीना कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है, सतर्क रहने की आवश्यकता है।

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों को फिलहाल, धन संग्रह करने में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति कुछ हद तक कमजोर रह सकती है। हालांकि, मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।

मिथुन

इन दिनों कोई भी निर्णय या कार्य जल्दबाज़ी में करने से बचना चाहिए। विपरीत लिंगी व्यक्ति की ओर आपका रुझान बढ़ सकता है। व्यापार से जुड़े मामलों में कुछ सकारात्मक और लाभदायक बदलाव संभव हैं।

कर्क

कर्क राशि के जातकों को आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। साथ ही कोई बड़ी डील भी आपको मिल सकती है।

सिंह

आज सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही साथ एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं।

कन्या

कन्या राशि के वे जातक जो विदेशी व्यापार से जुड़े हैं या अंतरराष्ट्रीय स्रोतों से कार्य कर रहे हैं, उनके लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल है। यह अवधि आपके लिए सौभाग्य लेकर आने वाली है और सफलता के नए अवसर प्रदान कर सकती है।

तुला

तुला राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक रूप से बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आज आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। इतना ही नहीं आज आपको अपना अटका हुआ धन प्राप्त होगा।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इस दौरान मित्रों और परिजनों के साथ विचारों में असहमति या मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। अपने शब्दों में संयम और मधुरता बनाए रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

धनु

धनु राशि के लोगों को अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेगी और आप राहत की सांस ले पाएंगे।

मकर

मकर राशि के जातकों को कार्यस्थल पर सराहना और सम्मान प्राप्त होने की पूरी संभावना है। व्यवसाय या नौकरी में अपेक्षित से भी बढ़कर सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

कुंभ

कुंभ राशि जातक फिलहाल, किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। आपको विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है। आपको सलाह है कि संपत्ति आदि क्रय करने में जल्दी न करें।

मीन

मीन राशि के जातकों के व्यक्तित्व में एक खास आकर्षण है, जो दूसरों को सहज ही प्रभावित कर देता है। इसी कारण आपके संपर्कों और जान-पहचान का दायरा तेजी से बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ेAaj Ka Panchang (आज का पंचांग)

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News