DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

सवारियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 25 लोगों की मौत, 12 से ज्यादा घायल, राहत बचाव जारी

Peru bus crash kills 25, injures 12

दक्षिण अमेरिका के देश पेरू में सवारियों भरी बस गहरी खाई में गिर गई। यह हादसा सोमवार शाम को हुआ। हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है। 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। राहत बचाव कार्य जारी है । रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरी। नीचे नदी थी। कई यात्री इसमें बह गए, जिनकी तलाश की जा रही है। हादसे में यह बस नदी के किनारे जा गिरी और उसमें सवार कुछ लोग पानी में बह गए। नगर निगम अधिकारी जैमी हेरेरा ने कहा कि हादसे की सूचना के बाद बचाव कर्मी और अग्निशमन कर्मी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे, जहां से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं अमेरिका के आयोवा और ओक्लाहोमा राज्यों में दो दिन में 35 से ज्यादा टॉरनेडो आए हैं। तूफान की वजह से एक नवजात समेत 4 लोगों की मौत हुई है, 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। अकेले सल्फर शहर में 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यहां कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और 5 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। ओक्लाहोमा के 20 हजार से ज्यादा घरों में बिजली गुल है। दोनों राज्यों में 500 से ज्यादा घर तबाह हो चुके हैं।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News