DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Lok Saba Election2024: बिहार के चार लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू, औरंगाबाद जिले में ईवीएम खराब

Lok Sabha elections 2024 Phase 7: Last day of voting on June 1
Lok Saba Election2024


बिहार की चार लोकसभा सीटों पर पहले चरण का मतदान शुरू हो चुका है।राज्य में पहले चरण में गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई लोकसभा क्षेत्र में आज सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। पहले चरण में चुनावी जंग बेहद तगड़ी होने वाली है। इस चुनावी मैदान में गया से हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रत्याशी और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और राजद प्रत्याशी व पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत के बीच मुकाबला होने वाला है। नवादा से भाजपा प्रत्याशी व राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर और राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा के बीच, औरंगाबाद से भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान सांसद सुशील सिंह और जदयू छोड़कर राजद में आए अभय सिंह कुशवाहा, जमुई से चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती और राजद प्रत्याशी अर्चना रविदास के बीच में कड़ा मुकाबला होने वाला है। राज्य में कुल 38 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस दौरान राज्य के चार लोकसभा सीटों के लिए कुल 7903 मतदान केंद्र बनाए गए। चार सीटों के लिए 76 लाख 1 हजार 629 वोटर मतदान करेंगे। 92602 मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News