DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Bihar Vidhan Parishad Election: विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव की एलान, जानें किन किन नेताओं का कार्य काल होगा पूरा और क्या होगा सिड्यूल?

Bihar Vidhan Parishad Election 2024
Bihar Vidhan Parishad Election 2024
Bihar MLC Election 2022

बिहार विधान परिषद के 11 सीट पर चुनाव का एलान निर्वाचन आयोग ने कर दिया है। इस संदर्भ में चार मार्च को नोटिफिकेशन जारी की जायेगी। इसके बाद 21 मार्च को चुनाव होगा। इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत 11 अन्य दिग्गजों का कार्यकाल छह मई को में समाप्त हो रहा है। अब देखना होगा कि भाजपा, जदयू, राजद, कांग्रेस और हिन्दुस्तानी आवास मोर्चा अपने किन-किन उम्मीदवारों को विधान परिषद भेजती है।

बता दें कि भाजपा के नेता शाहनवाज हुसैन, मंगल पांडेय व संजय पासवान का भी कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
शाहनवाज हुसैन और मंगल पांडेय के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा तेज है। वहीं संजय पासवान के बेटे को विधान परिषद् भेजे जाने की भी चर्चा जोरों पर है। एक दिन पहले जदयू के गोपाल मंडल ने शाहनवाज हुसैन के लोकसभा चुनाव को लेकर टिप्पणी भी की थी। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया था कि भागलपुर लोकसभा सीट जदयू के खाते में ही जाएगी। इससे पहले जब बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नई सरकार बनी थी तो ऐसा माना जा रहा था कि शाहनवाज हुसैन और मंगल पांडेय को मंत्री पद जरूर दिया जाएगा। लेकिन, अब तक ऐसा नहीं हुआ। वहीं दोनों वरीय नेताओं के क्षेत्र के लोग उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कह रहे थे।

इधर जदयू से नीतीश कुमार के अलावा संजय कुमार झा, खालिद अनवर और रामेश्वर महतो की सीट पर भी चुनाव होगा। संजय झा पहले ही राज्यसभा भेजे जा चुके हैं। वहीं राजद से राबड़ी देवी के अलावा रामचंद्र पूर्वे का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। राबड़ी देवी को फिर से विधान परिषद भेजा जाएगा, यह स्पष्ट है। वहीं कांग्रेस के प्रेमचंद्र मिश्रा, हम सेक्युलर से संतोष कुमार सुमन की सीट पर भी चुनाव होगा। संतोष कुमार सुमन बिहार सरकार में मंत्री हैं। जीतन राम मांझी उन्हें ही विधान परिषद भेजेंगे।

क्या होगा विधान परिषद चुनाव का शेड्यूल, यहां देखें

नोटिफिकेशन की तारीख : 4 मार्च

नामांकन करने की अंतिम तारीख : 11 मार्च

नामांकन पत्रों की जांच की तारीख : 12 मार्च

नामांकन वापसी की तारीख : 14 मार्च

चुनाव के लिए मतदान की तारीख: 21 मार्च
मतगणना की तारीख : 21 मार्च शाम में

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News