लॉक डाउन के दौरान आए दिन दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आ रहीं हैं कही कोई प्रवासी मजदूर कुचला जा रहा है कही पैदल चलते चलते दम तोड़ दे रहा है।
यह वीडियो दिल्ली से आने वाली यह महिला की हैं जो यूपी के बॉर्डर पर खड़ी है जहां से इसे बिहार के सासाराम जाना है। फुट फुट कर रोती यह महिला अपने पति के अंतिम दर्शन को बिहार जाना चाहती है और बार बार आग्रह कर रही है उसे किसी तरह उसके घर भेज दें जहां उसके पति की मौत हो चुकी है ताकि कम से कम अपने पति के अंतिम दर्शन तो कर ले।
यूपी बोर्डर के पास कई हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर अटके पड़े हैं जो काफी दूर से तक पैदल चल कर यहां तक आए हैं और अपने घर जाने की आस लगाएं बैठे हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












