आखिरकार वह घड़ी आ गई, जब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। 500 वर्षों के इंतजार के बाद आज प्रभु श्रीराम अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराज चुके हैं। पूरे देश भर में उत्साह का माहौल है। देशभर के मंदिरों में पूजा पाठ और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के ऊपर हेलिकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई। अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का विधान पूरा हो गया है। श्रीराम के प्रथम दर्शन हो गए हैं। इससे पहले मंदिर के गर्भगृह में मोदी पहुंचे और उन्होंने प्राण-प्रतिष्ठा पूजा के लिए संकल्प लिया।
फिर पूजा शुरू की। पीएम ने ही रामलला के आंख से पट्टी खोली और हाथ में कमल का फूल लेकर पूजन किया। रामलला पीतांबर से सुशोभित हैं। उन्होंने हाथों में धनुष-बाण धारण किया है। प्रभु श्री राम अब अयोध्या में विराजमान हो गए हैं। बता दें कि पीएम मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजा अर्चना में शामिल हुए। इस मौके पर पीएम मोदी के साथ आरएससए प्रमुख मोहन भागवत और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ भी मौजूद रहे। प्रभ राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की पहली तस्वीर भी सामने आई है।



इस पावन मौके का साक्षा बनने के लिए सात हजार से ज्यादा वीवीआईपी अयोध्या पहुंचे। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी मंदिर परिसर पहुंच गए हैं। मंदिर परिसर पहुंचे मुकेश अंबानी ने कहा कि आज भगवान राम आ रहे हैं। 22 जनवरी को पूरे देश के लिए राम दिवाली होगी।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान जब साध्वी ऋतंभरा और मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती की मुलाकात हुई तो दोनों एक-दूसरे के गले लग गईं। इस दौरान दोनों गले मिलते-मिलते एकदम भावुक हो गईं। वहीं, नीता अंबानी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित समेत कई सितारे अभी अयोध्या में हैं। पीएम मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे जनता को भी संबोधित करेंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के कई राज्यों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं, केंद्र सरकार ने भी आज आधे दिन का अवकाश घोषित किया हुआ है।
यह भी पढ़े: घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित
यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












