DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Congress leader Randeep Singh Surjewala hits out at Khattar Government भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने नौकरियों के सवाल पर सरकार को घेरा।

Congress Spokesperson Randeep Surjewala react to Finance Minister Nirmala Sitharaman Economic Package

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने नौकरियों के सवाल पर सरकार को घेरा।

उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार हरियाणा प्रदेश के युवाओं का भविष्य अंधकारमय बना रही है। खट्टर सरकार द्वारा विभिन्न श्रेणियों की नौकरियों के इंटरव्यू के पश्चात भी रिजल्ट ना निकालना गठबंधन सरकार की युवा विरोधी सोच को प्रदर्शित करता है। 10 लाख से अधिक युवा वर्ष 2015 से आज तक साढ़े 5 वर्षों से हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा एडवरटाईज़ की गई नौकरियों के नतीजे के इंतजार में हैं। यह वो 9 श्रेणियाँ हैं वर्ष 2015 से आजतक जिनके परिणाम भी खट्टर सरकार ने नहीं निकाले।

यह 10 लाख युवा कहां जाएं? ऐसी कई नौकरियां हैं टीजीटी संस्कृत जहां फरवरी 2017 में परिणाम आ गया लेकिन ढाई साल से खट्टर साहब आपने उनको नियुक्ति पत्र नहीं दिया। वो दर दर की ठोकरें खा रहे हैं जैसे जेबीटी अध्यापकों को आप ने दिलाई थी। 1500 से ज़्यादा नौकरियों से कच्चे कर्मचारियों को निकाल दिया गया। इसी प्रकार से हर रोज़ नौकरियां बर्खास्त कर रहे हैं।

हरियाणा के युवाओं के भविष्य को अंधकारमय मत करिए। हमारी मांग है कि एक श्वेत पत्र हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जारी करें। और यह बताएं कि 5 साल में कितनी नौकरियां दी और कितने लाख पद हरियाणा में खाली पड़े हैं और कितने दिनों के अंदर वो पद भरे जायेंगे। और वर्ष 2015 से लंबित ये सारी नौकरियों के परिणाम निकाला जाए अगले 30 दिनों में। और टीजीटी संस्कृत जैसे दूसरे बच्चे हैं जो ढाई साल से नियुक्ति पत्र के इंतज़ार में हैं 15 दिन में इन्हें नियुक्ति पत्र दिए जाएं। और 1500 से ज़्यादा बर्खास्त कर्मचारियों की नौकरी बहाल की जाए। यह हरियाणा के लोगों की मांग है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News