DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी हुई लांच

ICC World Cup Trophy Arrives In Lucknow
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप को शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं है. अक्टूबर महीने में भारत आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी कर रहा है. मैच शेड्यूल और वेन्यू भी लांच कर दिया गया है. इसी सिलसिले में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ICC Cricket World Cup 2023 की एक ट्रॉफी एक डमी प्रारूप में लांच की गई.

World Cup 2023 Trophy Arrives In Lucknow

क्रिकेट प्रेमियों के लिए लखनऊ में 2 दिन रहेगी ट्रॉफी: थोड़े ही दिनों में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का खुमार लोगों पर चढ़ने लगेगा. इकाना स्टेडियम में लांच की गई आईसीसी वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लखनऊ में 2 दिन लखनऊ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए प्रदर्शनी के रूप में रखा जाएगा. 22-23 जुलाई को लखनऊ के लूलू मॉल में रखा जाएगा.

ICC World Cup Trophy Arrives In Lucknow

12 साल बाद भारत कर रहा मेजबानी: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है. भारत के अलावा और एशियाई बोर्ड भी इस बार भारत के साथ मेजबानी में जुटे हुए हैं. कुल 12 साल बाद भारत वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है इसके पहले साल 2011 में भारत ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी और 28 साल बाद वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था. 12 साल बाद यह संयोग दोबारा आया है और भारतीय फैंस के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट टीम भी यही चाहती होगी की मेजबानी करते हुए फिर से वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम दर्ज किया जाए.

World Cup Trophy Arrives In “Lulu Mall” Lucknow

मेजबानों ने ही जीते पिछले 3 वर्ल्ड कप: साल 2011 के बाद से ही ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाला देश है. वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाए हुए हैं. साल 2011 में इसका श्री गणेश भारत ने किया तो वहीं साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया ने मेजबानी करते हुए समेजबान न्यूजीलैंड को हरा कर आईसीसी वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया. वहीं साल 2019 में मेजबान इंग्लैंड था. 2019 वर्ल्ड कप के फाइनल को सबसे रोमांचक वर्ल्ड को फाइनल में से एक था,जिसमें मेजबान इंग्लैंड ने लगातर दूसरी बार फाइनल में पहुँच पहली वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का सपना देखने वाली न्यूजीलैंड की टीम को आखिरी ओवर तक चले फाइनल में हराकर वर्ल्ड कप का खिताब पहली बार अपने नाम किया

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News