DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा, मायावती ने विपक्षी गठबंधन को बताया मजबूर गठबंधन

Lok Sabha election 2024: 'BSP to contest alone', Mayawati confirms
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

पहले विपक्ष कि बैठक से दूरी बनाने के बाद अब उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने एलान किया है कि बीएसपी लोकसभा चुनाव और इसके पहले तीन राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी। हालांकि, हरियाणा और पंजाब में क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरेगी।

बता दें कि इस बात की जानकारी बसपा सुप्रीमों मायावती ने बुधवार को एक प्रेस कान्फ्रेस के दौरान बताई है। जहां उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए और कहा कि विपक्षी दल सत्ता पाने के लिए गठबंधन कर रहे हैं। कांग्रेस पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने जैसी जातिवादी और पुंजीवादी ताकतों के साथ गठबंधन कर रही है।उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर होने पर ही कांग्रेस को दलितों, पिछड़ों और गरीबों की याद आती है। जब सत्ता में होते हैं तो न तो भाजपा व न ही कांग्रेस को किसी की परवाह रहती है। भाजपा ने 2014 में हर गरीब के खाते में 15-15 लाख रुपये डालने का वादा किया था जो कि पूरा नहीं किया।

मायावती ने बताया कि आगामी चुनाव में बसपा अपने सहयोगी गठबंधन को मजबूत करेगी। उन्होंने विपक्षी गठबंधन को एक मजबूर गठबंधन बताया है।

गठबंधन की राजनीति होगी इस बार चुनावी मैदान में

बता दें कि आने वाले साल 2024 में आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर देश की सभी राजनैतिक पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं। वहीं कल व‍िपक्षी दलों की एक बड़ी बैठक हुई। इसकी पहली मीट‍िंग जेडीयू के अध्‍यक्ष और ब‍िहार सीएम नीत‍ीश कुमार की अगुआई में पटना में हुई थी और दूसरी बैठक कल बेंगलुरु में हुई। इस बैठक में कांग्रेस, जेडीयू, आरजेडी, टीएमसी समेत देश की 26 विपक्षी पार्टियां शामिल हैं। इस बैठक के बाद सभी शामिल विपक्षी पार्टियों ने इस गठबंधन का नाम INDIA दिया है। जिसका फुल फॉर्म है- ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्ल्युसिव एलायंस’ यानि भारतीय राष्ट्रीय विकासवादी समावेशी गठबंधन होगा। इस गठबंधन का काम आने वाले चुनाव में एनडीए को हराना होगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News