DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर को सहारनपुर के देवबंद में कार सवार हमलावरों ने मारी गोली

Bhim Army chief Chandra Shekhar Azad was Shot by an unidentified assailants in Deoband
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर यूपी के सहारनपुर देवबंद में जानलेवा हमला हुआ है। कार सवार हमलावरों ने ने गोली मारी है। इसके बाद सरकारी अस्पताल के भर्ती कराया गया। चंद्रशेखर आजाद एक निजी कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। उन्हें कमर में गोली लगी है। चंद्रशेखर को देवबंद में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ‌हमलावर हरियाणा नंबर की कार में आए थे और चंद्रशेखर आजाद पर फायरिंग की। चंद्रशेखर को गोली के छर्रे लगी। कार के शीशे भी टूटे हुए हैं।

Bhim Army chief Chandra Shekhar Azad was Shot by an unidentified assailants in Deoband, Video

ये घटना सहारनपुर के देवबंद इलाके में हुई है. चंद्र शेखर आज़ाद घटना पर सहारनपुर के एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा, आधे घंटे पहले, चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर कुछ कार सवार हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की थी। एक गोली उनके पास से निकल गई। वह ठीक हैं और उन्हें चिकित्सा उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अस्पताल के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई है और इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों की गिरफ्तारी में जुटी है। बता दें कि चंद्रशेखर भीम आर्मी के सह-संस्थापक और अध्यक्ष हैं। वह अंबेडकरवादी कार्यकर्ता और वकील हैं। आजाद, सतीश कुमार और विनय रतन सिंह ने 2014 में भीम आर्मी की स्थापना की। बता दें कि साल 2022 चंद्रशेखर आजाद गोरखपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़े थे। लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें हरा दिया था।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News