
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाजवादी पार्टी अब अपनी सक्रियता दिखा रही है. बसपा सुप्रीमों मायावती ने पार्टी को अब यूपी में पहले जैसे मजबूत करने की कवायद भी शुरू कर दी है. मिशन 2024 को लेकर बसपा सुप्रीमों ने गांव चलो अभियान से प्रदेश के 1 लाख गांव में बसपा अपनी सक्रियता दिखाएगी
हर बूथ से 10 यूथ नारे के साथ 1.70 लाख बूथ पर है नजर
आगामी आम चुनाव को देखते हुए बहुजन समाजवादी पार्टी ने ‘हर बूथ से 10 यूथ’ का नारा दिया है इस नारे के अनुसार बसपा हर बूथ से 10 युवा कार्यकर्ताओं को जोड़ेगी इसके साथ ही 1.70 लाख बूथ को मजबूत करेगी साथ ही बसपा गांव चलो अभियान के तहत सूबे के 1 लाख गांव में अपना अभियान चलाते हुए लोगों को पार्टी के विचारधारा से जोड़ने का काम करेगी
युवाओं के हाथ मे कमान देगी बसपा:
परिवर्तन ही संसार का नियम है इसी सिलसिले में बहुजन समाजवादी पार्टी इस आम चुनावों में कुछ बूथ की जिम्मेदारी युवा कंधों पर देगी हालांकि निकाय चुनाव में भी कुछ युवाओं को छोटे स्तर पर यह जिम्मेदारी देकर एक प्रयोग किया गया था जो कि सफल नही हुआ था. इस बार बसपा युवाओं को आम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है.
पार्टी की विचारधारा से वोटर्स को जोड़ेंगे:
बहुजन समाजवादी पार्टी सूबे के अपने कोर वोटर्स के अलावा, मुस्लिम और ओबीसी वोटों को भी अपनी तरफ आकर्षित करने का प्रयास कर रही है जिसके तहत बसपा इन सभी को पार्टी की मूल विचारधारा से जोड़ने का कार्य करेगी. कांशीराम के नारे ‘वोट हमारा राज तुम्हारा’ नारे के साथ इस आम चुनाव की शुरुवात कर चुकी है.
जीती हुई सीटों के अलावा बाकी पर भी होगा फोकस: साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बहुजन समाजवादी पार्टी ने कुल 10 सीटों पर जीत हासिल हुई थी उस समय बसपा- सपा गठबंधन में थी जिसका फायदा बसपा को आम चुनाव में हुआ, गठबंधन के नाते सपा का वोट तो बसपा को ट्रांसफ़र हुआ लेकिन बसपा के कोर वोटर्स ने सपा को दिल से स्वीकार नही कर पाए जिसके कारण सपा सिर्फ अपने परिवार तक ही सिमट गई. आम चुनाव में बसपा इस बार जीती हुई 10 सीटों के अलावा बाकी सीटों पर भी फोकस करेगी जिसपर वो दूसरे या तीसरे नम्बर पर रहेगी
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












