DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

मंत्रिमंडल विस्तार: बिहार की नीतीश सरकार में आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार, जेडीयू और भाजपा कोटे से इन चेहरों को मिल सकती है जगह

Expansion of Bihar’s Nitish Government Cabinet Today; These Faces from JD(U) and BJP Could Secure Positions.

लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले बिहार की नीतीश सरकार का आज मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। राजधानी पटना में सियासी हलचल बढ़ी हुई है। शुक्रवार दोपहर तीन बजे मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा और उसके बाद 4 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। हालांकि, इसको लेकर न तो कोई आधिकारिक बयान आया है और न ही इसका खंडन किया गया है। सीएम नीतीश कुमार भी चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार हो जाए। जेडीयू की लिस्ट भी तैयार बताई जा रही है। जिन नेताओं को मंत्री पद की शपथ लेना है, उन्हें पटना में रहने के लिए कहा गया है। बता दें कि करीब डेढ़ महीने पहले नीतीश कुमार ने नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। किसी मुख्यमंत्री के लिए नौ बार शपथ लेना एक रिकॉर्ड है। रिकॉर्ड ये भी है कि नीतीश कुमार ना जाने गठबंधन तोड़ के किसी भी पाले में चले जाएं कुर्सी बचा ही लेते हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार के गठन के करीब 50 दिन होने के आए हैं लेकिन अब तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया है। हालांकि, पिछले एक सप्ताह से चर्चा है कि आज नीतीश कैबिनेट का विस्तार होगा और विभागों को नए मंत्री मिल जाएंगे। जेडीयू से अशोक चौधरी, लेसी सिंह, सुनील कुमार, जयंत राज, महेश्वर हज़ारी को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। वहीं बीजेपी के संभावित मंत्रियों में मंगल पांडेय, नीरज बबलू, नितिन नवीन, हरि साहनी, संतोष सिंह शामिल हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News