DW Samachar – Header
BREAKING

Bihar: Former JD(U) president R C P Singh joins BJP

सीएम नीतीश कुमार के कभी खास रहे और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह ने थामा भाजपा का दामन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी खास रहे और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह आखिरकार भाजपा में शामिल हो गए हैं। गुरुवार को राजधानी दिल्ली के भाजपा मुख्यालय मे केंद्रीय मानव संसाधन … Read more

R C P Singh joins BJP

सीएम नीतीश कुमार के कभी खास रहे और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह ने थामा भाजपा का दामन

Bihar Former JD(U) president R C P Singh joins BJP
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी खास रहे और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह आखिरकार भाजपा में शामिल हो गए हैं। गुरुवार को राजधानी दिल्ली के भाजपा मुख्यालय मे केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि मेरे लिए ये गौरव और गर्व का पल है।नीतीश जी बोलते हैं कि देश में कोई काम नहीं हो रहा है। वो आज देश कहां चला गया है और बिहार कहां खड़ा है। पहले नीतीश क्राइम से नरफत थी। उन्हें सी से बहुत प्रेम है और सी से चेयर होता है, इसलिए कुर्सी के मोह में सारा काम कर रहे हैं। बिहार में आज 2005 से भी बुरे हालात हैं। राज्यसभा की सदस्यता चले जाने के कारण आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा, उस समय जदयू के कई नेता ने आरोप लगाया कि आरसीपी सिंह भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। इसके बाद जदयू की ओर से आरसीपी सिंह पर कई आरोप लगने लगे। धीरे-धीरे आरसीपी सिंह जदयू से दूर होते चले गए। अंत में उन्हें जदयू से इस्तीफा देना पड़ा। पार्टी से इस्तीफा देने के बाद वे खुलकर भाजपा के समर्थन में कई बार दिखे। इस दौरान कई बार अटकलें लगाई गई कि आरसीपी सिंह भाजपा में शामिल हो जाएंगे। हालांकि, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उस समय कोई पहल होता नहीं दिखा। अब 9 महीने बाद आरसीपी सिंह भाजपा ज्वाइन कर लिया।6 जुलाई 1958 को नालंदा यानी नीतीश कुमार के गृह जिले में जन्मे आरसीपी सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के अवसर रह चुके हैं। वर्ष 1984 में वह यूपी कैडर में आईएएस अधिकारी बने। 1996 में वह तत्कालीन केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के निजी सचिव बने थे। इसके बाद नीतीश कुमार जब रेल मंत्री बने तो आरसीपी सिंह को विशेष सचिव बनाया। इसके बाद से आरसीपी सिंह नीतीश कुमार के करीब होते गए। जब मुख्यमंत्री बने तो आरसीपी सिंह को यूपी से बुलाकर अपना प्रमुख सचिव बनाया गया। 2010 में आरसीपी सिंह ने वीआरएस ले लिया और जदयू ज्वाइन कर ली।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़