DW Samachar – Header
BREAKING

Twitter: Elon Musk announces new Twitter CEO

Twitter Elon Musk announces new Twitter CEO
Twitter Elon Musk announces new Twitter CEO

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर की कमान महिला सीईओ संभालेंगी, एलन मस्क ने किया एलान

Twitter: Elon Musk announces new Twitter CEO
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टि्वटर को अब नया सीईओ मिल गया है। मौजूदा सीईओ एलन मस्क ने गुरुवार देर रात ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी। एलन मस्क ने बताया कि उन्होंने एक महिला को कंपनी का नया सीईओ चुना है। वे अगले 6 हफ्तों में कंपनी से जुड़ जाएंगी। मस्क ट्विटर के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर होंगे। वो लंबे समय से ट्विटर के लिए नए सीईओ की तलाश में थे। 59 साल की लिंडा एनबीसी यूनिवर्सल मीडिया एलएलसी में ग्लोबल ऐडवर्टाइजिंग एंड पार्टनरशिप्स की चेयरमैन हैं। वे लीनियर, डिजिटल, स्ट्रीमिंग, समेत सभी एडवर्टाइजिंग बिजनेस संभालती हैं। 2011 में एनबीसी यूनिवर्सल मीडिया से जुड़ने के बाद उन्होंने कंपनी के लिए वन प्लेटफॉर्म क्रिएट किया था। एपल, गूगल जैसे ब्रांड्स के साथ कॉमर्शियल पार्टनरशिप में उनकी एक्पर्टीज है। वैराइटी, फॉर्च्यून, फोर्ब्स जैसे कई पब्लिकेशन उन्हें प्रभावशाली और शक्तिशाली महिला चुन चुके हैं।पिछले साल ट्विटर खरीदते ही मस्क ने सबसे पहले सीईओ पद से पराग अग्रवाल को हटाया था। वो भारतीय मूल के हैं और आईआईटी मुंबई से पढ़ाई की थी। उनके अलावा ऑफिसर्स- चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नेड सहगल और लीगल अफेयर्स एंड पॉलिसी चीफ विजया गड्डे को भी मस्क ने नौकरी से निकाल दिया था। ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क, जिन्होंने ट्विटर के सीईओ के रूप में तब पदभार संभाला, जब उन्होंने अक्टूबर में कंपनी की 44 अरब डॉलर की खरीद पूरी की। उन्‍होंने दिसंबर में कहा था कि जैसे ही कोई नया शख्‍स मिल जाता है, वह सीईओ का पद जल्‍द छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद वे ट्विटर की सॉफ्टवेयर और सर्वर टीम चलाएंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़