DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

आज का राशिफल
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 12 मई 2023

Digital Women Trust

दिन – शुक्रवार

मेष राशि : आज किसी काम को पूरा करने के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। नौकरी में आज किसी अधिकारी से आपकी बहस हो सकती है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था तो शाम के समय वह पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशि: आज परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको संभलकर काम करने की जरूरत होगी। कारोबार में यदि कोई सौदा तय होता है तो आपको कई बार सोचने की जरूरत है, अन्यथा भविष्य में वे सौदे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। रात का समय आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती और सैर-सपाटे में बिताएंगे। यदि आपकी बहन की शादी में कोई रुकावट आ रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी।

मिथुन राशि : आज का दिन खास रहने वाला है क्योंकि आप कारोबार में कुछ नया करने की सोचेंगे और इसका फायदा जरूर मिलेगा। संतान पक्ष से पूरा सुख और सहयोग मिलेगा। यदि कोई कर्ज चल रहा था तो आज उसे चुकाने में कुछ सफलता मिलेगी। काम को लेकर मन में कुछ नई प्लानिंग भी करेंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का अवसर भी प्राप्त होगा, लेकिन बेवजह के खर्चे से बचना होगा। विपरीत लिंग के किसी मित्र से कटुता हो सकती है, इसलिए बोलने से पहले संभलकर बोलें।

कर्क राशि : आज काम बनता चला जाएगा। आज के दिन केवल उन्हीं कामों को करने की सोचें, जो आपको प्रिय हों, शाम से लेकर रात तक का समय अध्यात्म और धार्मिक कार्यों में व्यतीत करेंगे और आपके मन को शांति मिलेगी। आज भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और कोई काम बन जाने से मन में प्रसन्नता रहेगी। नौकरी पेशा जातकों की सहकर्मियों के साथ प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आज आप धार्मिक कार्यों पर भी कुछ धन खर्च करेंगे।

सिंह राशि: आज का दिन व्यापार में नए अवसर लेकर आएगा, जिसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे, जिससे आपको भविष्य की चिंता कम रहेगी। छात्रों को शिक्षा में कुछ आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं और उसमें भी आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में मित्रों के सहयोग से अनुकूलता प्राप्त होगी। आप अपनी सूझबूझ और विवेक से जो भी फैसला लेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी।

कन्या राशि : आज परिजनों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है, लेकिन बेहतर होगा कि आप कोई भी कदम उठाने से पहले सावधानी बरतें। आज अकारण ही आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आपकी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और आप कुछ पैसे बचाने में भी सफल रहेंगे। जीवनसाथी को कुछ बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

तुला राशि : राजनीतिक कंपटीशन में जीत मिलेगी और आपके काम भी समय पर पूरे होंगे। अगर आप किसी तरह का कर्ज लेने का मन बना रहे हैं तो वह आज आसानी से मिल सकता है। नौकरी पेशा जातकों के अधिकारों में आज वृद्धि होगी और अधिकारी भी उनसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन शाम के समय किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से बचें, अन्यथा यह वाद-विवाद कानूनी हो सकता है। शाम से रात तक का समय आप किसी मांगलिक समारोह में बिताएंगे और आपका मन भी आज प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि : आज का दिन अलग तरह से फायदेमंद हो सकता है। यदि आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया था तो वह आपको वापस मिल सकता है और व्यापार में अधिक मुनाफ़ा होगा। व्यापार के सिलसिले में भी यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे आपको सफलता मिलेगी। आज संयोग से आपकी मुलाकात किसी बड़े अधिकारी या नेता से हो सकती है। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। संतान के विवाह में आ रही बाधा समाप्त होगी।

धनु राशि : आज वृद्धि होगी और काम में आ रही रुकावट भी दूर होगी। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा और किसी खाम मेहमान का आगमन भी होगा। नए व्यापार को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे और उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। पिता के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा। शाम को आप किसी सेमिनार या चर्चा में भाग ले सकते हैं।

मकर राशि : आज वृद्धि होगी, जिससे यश चारों ओर फैलेगा और आपके शत्रुओं का नाश होगा। व्यापार में किसी भी तरह के लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा पैसा कहीं अटक सकता है। आज रूठे जीवनसाथी को मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हावी हो सकती है। नौकरी की दिशा में काम करने वाले लोगों को आज नए अवसर मिलेंगे।

कुंभ राशि : आज पुराने और रुके हुए कार्यों के पूरा होने की प्रबल संभावना है, लेकिन आपको आलस्य को दूर भगाना होगा। दूसरों के सामने अपनी बात साबित करने में सफल रहेंगे। शाम को आपको किसी धार्मिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। मन में शुभ भाव जाग्रत होंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बातें आज आगे बढ़ सकती हैं।

मीन राशि : आज संतान पक्ष से कुछ हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार के दृष्टिकोण से आज का दिन अनुकूल रहेगा। धन लाभ भी अधिक होगा, लेकिन स्वास्थ्य में कुछ रोग परेशान कर सकते हैं, इसलिए बेहतर होगा कि आप सावधान रहें और खान-पान पर ध्यान दें। गुरुओं की सेवा करने से विद्यार्थियों को गुप्त ज्ञान की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिलेगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़