DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबाद के विभिन्न जगहों पर बिजली बिल सुधार शिविर का होगा आयोजन

जहानाबाद बिजली बिल में सुधार को लेकर विधुत आपूर्ति अवर प्रमण्डल जहानाबाद व मखदुमपुर में बिजली बिल सुधार शिविर का आयोजन सोमवार एवं मंगलवार को किया जाएगा। इस आशय कि जानकारी देते हुए विधुत कार्यापालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार को जिले के कुमहवा, सुरुगापुर, आलमपुर, बरावा, चंदौरा, नारयणपुर, महुआ बिगहा, भगवानपुर,जेठयारा, उधमी … Read more

Electric Bill Correction Camp by SBPDCL in Jehanabad
Electric Bill Correction Camp will be organised by SBPDCL in Jehanabad
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

जहानाबाद बिजली बिल में सुधार को लेकर विधुत आपूर्ति अवर प्रमण्डल जहानाबाद व मखदुमपुर में बिजली बिल सुधार शिविर का आयोजन सोमवार एवं मंगलवार को किया जाएगा।

इस आशय कि जानकारी देते हुए विधुत कार्यापालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार को जिले के कुमहवा, सुरुगापुर, आलमपुर, बरावा, चंदौरा, नारयणपुर, महुआ बिगहा, भगवानपुर,जेठयारा, उधमी नगर मखदुमपुर, परसौना, राजा बिगहा भानु बिगहा, नंदना, माधोपुर, लालपतचक, बौरी, बेलदारी, मिल्की, एवं दयाली बिगहा में सुबह दस बजे से अपराह्न दो बजे तक बिजली बिल सुधार का आयोजन होगा। इस तरह मंगलवार को लछु बिगहा, शकुरगंज, मूसेपुर,हाटी, बड़की मुरारी, नगमा, बाला बिगहा, रामपुर, सुजौला, निरपुरा, मलाह टोली, इंद्रपुर, पल्या, भकरा, प्रखंड कॉलोनी घोसी दाऊदपुर, रघुनाथपुर बंचिली, एवं थाना बिगहा में बिजली बिल सुधार कैंप का आयोजन होगा।

Digital Women Trust


कार्यापालक अभियंता ने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया हैं कि जिस किसी का बिजली बिल गड़बड़ हैं, वे अपने नजदीकी कैंप में जाकर अपना बिजली बिल सुधार कर बिजली बिल का भुकतान ससमय कर दें। इसके अलावा इस शिविर में नया कनेक्शन व बकाया बिजली बिल भी जमा लिया जाएगा।

जहानाबाद से बरुण कुमार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़