
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
बजट सत्र के दौरान संसद की कार्यवाही 3 दिन विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के बीच चर्चा नहीं हो सकी। हालांकि आज भी राजधानी दिल्ली में कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने गौतम अडानी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। दोपहर बाद लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। राहुल गांधी कई दिनों से संसद में गौतम अडानी को लेकर मोदी सरकार से सवाल पूछना चाह रहे थे।
राहुल गांधी के PM मोदी से सवाल
— DW Samachar (@dwsamachar) February 7, 2023
1.अडानी आपके साथ कितनी बार विदेश गए?
2.आपके विदेश जाने के बाद अडानी कितनी बार उस देश गए?
3.जिस देश में अडानी को कॉन्ट्रैक्ट मिला,वहां आप कब गए?
4.अडानी ने इलेक्टोरल बांड में BJP को कितना पैसा दिया?
(VC: @sansad_tv)#RahulGandhi #BudgetSession @IYC pic.twitter.com/742qjGpoVe
मंगलवार को राहुल गांधी को संसद में बोलने का मौका मिला तो उन्होंने अडानी के मुद्दे पर सरकार से कई सवाल पूछे। इसके साथ राहुल गांधी ने गौतम अडानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोटो भी सदन में दिखाया । राहुल गांधी ने अपने संबोधन की शुरुआत भारत जोड़ो यात्रा के जिक्र के साथ की। उन्होंने कहा कि मुझे शुरू में लगा कि यात्रा बहुत मुश्किल होगी लेकिन इससे बहुत कुछ सीखने को मिला। यात्रा के दौरान लोगों ने पूछा कि ये इतने सफल कैसे हो गए और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इनका क्या रिश्ता है। राहुल गांधी ने कहा कि आज की राजनीति में परंपराएं भूलती जा रही हैं। आप भी राजनेता हो, हम भी हैं। हम पैदल चलने की परंपरा भूलते जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री के जादू ने 2014 में 609वें रैंक वाले अडानी को दुनिया का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति बना दिया।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 7, 2023
राजनीति और व्यापार के ऐसे रिश्ते से ‘मित्र’ का बिजनेस कैसे बढ़ाएं, इसमें मोदी जी को ‘गोल्ड मेडल’🥇मिलना चाहिए।https://t.co/lHjFgL9qnF pic.twitter.com/q7nm0AMn9z
इसके बाद राहुल गांधी नेे अडानी के मुद्दे पर सरकार पर हमला बोला और कहा कि आज जिस सड़क पर चलो और पूछो कि किसने बनाई है तो अडानी का नाम आएगा। हिमाचल का सेब अडानी का है। देश जानना चाहता है कि अडानी का प्रधानमंत्री के साथ कैसे रिश्ते हैं। उन्होंने पीएम मोदी की एक पुरानी तस्वीर निकाली जिसके विरोध में सत्ता पक्ष के सदस्यों ने हंगामा कर दिया। स्पीकर ओम बिड़ला ने राहुल गांधी को टोका और कहा कि पोस्टरबाजी न करने के लिए।
श्रीलंका में बिजली बोर्ड के प्रमुख का कहना है-
— Congress (@INCIndia) February 7, 2023
PM मोदी ने राष्ट्रपति राजपक्षे जी पर दबाव बनाया कि विंड पावर प्रोजेक्ट अडानी को दे दिया जाए।
ये हिन्दुस्तान की नहीं… अडानी की 'Foreign Policy' है।
: @RahulGandhi जी pic.twitter.com/yX2NX3PFod
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अडानी 2014 में 609वें नंबर से इतने कम समय में दूसरे नंबर तक पहुंच गए। असली मैजिक तब शुरू हुआ जब मोदीजी दिल्ली आए। राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं अडानी और मोदी के रिश्ते के बारे में बताता हूं। अडानी मोदी के वफादार रहे हैं। जब 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनकर दिल्ली आते हैं फिर असली जादू शुरू होता है। भारत ने एयरपोर्ट को विकसित करने का प्लान तैयार किया। इसके लिए रूल था कि अगर कोई एयरपोर्ट बिजनेस में नहीं है तो उसे ले नहीं सकता। लेकिन इस नियम को मोदी सरकार ने बदला और 6 एयरपोर्ट अडानी को सौंप दिए गए। राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा के दौरान जनता से बात करने का, उनकी समस्याएं सुनने का मौका मिला।
उन्होंने कहा कि अभी आपने अग्निवीर योजना की तारीफ की लेकिन बेरोजगार युवा जो सेना में भर्ती के लिए सुबह चार बजे सड़कों पर दौड़ लगाता है, वो इस बात से सहमत नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि लोगों का कहना है कि अग्निवीर योजना आर्मी पर अजीत डोभाल ने थोपा है। समाज में इतनी बेरोजगारी है, अग्निवीर के बाद समाज में हिंसा बढ़ेगी। राहुल गांधी और कांग्रेस के सदस्यों ने कहा कि क्यों नहीं ले सकते। वे सदन में नहीं हैं। राहुल ने कहा कि ‘अडानी के लिए एयरपोर्ट के नियमों में बदलाव किए गए, नियमों को बदला गया और नियम किसने बदले यह जरूरी बात है। यह नियम था कि अगर कोई एयरपोर्ट के व्यवसाय में नहीं है तो वे इन एयरपोर्ट को नहीं ले सकता है। इस नियम को भारत सरकार ने अडानी के लिए बदला।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !


















