DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

आज का राशिफल
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 07 फरवरी 2023

Digital Women Trust

दिन – मंगलवार

मेष राशि: जीवन में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी, इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के बड़े सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। आपकी परोपकारी नीतियां और दूसरों का भला करने की आदत का लाभ मिलेगा। किसी खास काम के लिए पुराने दोस्तों का सहयोग मिलेगा और उनकी मदद से राहत मिलेगी। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलता रहेगा और उनके साथ जीवन ठीक से व्यतीत करेंगे। छात्रों को शिक्षा के मामले में कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। शाम को परिजनों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा।

वृषभ राशि: आज भागदौड़ भरी जिंदगी बिताएंगे और किसी खास काम का फैसला लेने में थोड़ी परेशानी भी हो सकती है। पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में प्रियजनों का सहयोग मिलेगा। छात्रों की बौद्धिक क्षमता का विस्तार होगा और व्यापारियों के रुके हुए काम पूरे होने से काम में गति आएगी। निवेश के लिए दिन अनुकूल रहेगा और इसका पूरा फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में माता का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक संपत्ति मिलने की भी स्थिति बन सकती है। शाम के समय किसी शुभ कार्य में शामिल हो सकते हैं।

मिथुन राशि: आज अनावश्यक खर्च हो सकते हैं और सेहत की वजह से डॉक्टर के पास भी जाना पड़ सकता है। अगर आप राजनीति के क्षेत्र में काम कर रहे हैं तो दिन अनुकूल है, आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई नया काम मिल सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कुछ प्रभावशाली लोगों के कारण लाभदायक सौदे मिल सकते हैं। पारिवारिक संपत्ति में वृद्धि होगी और कोई नया कार्य करने का विचार करेंगे। शाम को संगीत का आनंद लेने से सुकून महसूस करेंगे।
आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। मंगलवार को लाल कपड़ा अपने पास रखें या पहनें।

कर्क राशि: आज कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत की सराहना मिलेगी और प्रयासों का फल भी मिलेगा। विभिन्न पक्षों से विशेष प्रेम और सहयोग मिलने की संभावना है, जिससे आपके कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। संतान के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी और नजर भी रखेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक होगा। भाई-बहन आपके काम में साथ देंगे और पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। व्यापार के लिए दिन बहुत अनुकूल है। अपनी सुख-सुविधाओं पर अच्छा पैसा खर्च करेंगे। विरोधियों से सतर्क रहना जरूरी होगा।

सिंह राशि: किसी वजह से वृद्धि हो सकती है। आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए नेत्र विशेषज्ञ को दिखाएं। सामाजिक प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए गलत कार्य से बचें और कोई भी कार्य कानून के विरुद्ध न करें। कर्ज लेने से बचें, नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। आपसी मेलजोल और कार्यकुशलता से समस्याओं को कम करने में सफल रहेंगे। शारीरिक रूप से दिन कमजोर रहेगा, इन सबके बीच अपनी सेहत का ख्याल रखें। भाग्य के बल पर आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। शाम को किसी जरूरी काम के पूरे होने की खबर मिलेगी।

कन्या राशि: आज कामकाज या फिर दूसरी चीजों में तनाव लेने बचे, लेकिन लंबी यात्रा के योग बन रहा है। आप निडर रहेंगे और अपने काम के सिलसिले में साहस का परिचय देंगे, जिससे कठिन कार्य भी आसानी से पूरे होंगे। संतान की ओर से करियर को लेकर शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार के बड़े बुजुर्गों का सहयोग मिल सकता है और उनका आशीर्वाद आपको आगे बढ़ाएगा। अपनी मधुर वाणी से क्रोधित लोगों को भी मनाने का प्रयास करेंगे। बेवजह के खर्चों से बचने की कोशिश करें, लोग आपको गलत समझ सकते हैं।

तुला राशि: आज कुछ चिंताएं मन को परेशान कर सकती हैं। आपको शांति और धैर्य दिखाना होगा। कुछ सामाजिक कार्य करने का मौका मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार और पद में वृद्धि होने की संभावना रहेगी और परिवार के धन में वृद्धि होगी। छात्रों को वरिष्ठों और शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा, नए काम में निवेश करना फायदेमंद रहेगा और व्यापार में धन लाभ होने के योग बनेंगे। लव लाइफ में कोई नया रिश्ता जुड़ सकता है और उसी में आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यों में सफलता मिलने लगेगी।

वृश्चिक राशि: वालों को कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, आप विरोधियों पर हावी रहेंगे। दांपत्य जीवन में किसी मुद्दे को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन कुछ समय बाद जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। मित्रों की किसी बात को लेकर मन शांत रहेगा। व्यापार में सफलता मिलने में कुछ विलंब होगा। अपनी बात किसी के सामने प्रकट न करें, लेकिन गोपनीयता बनाए रखें। विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। शाम को धैर्य से धीरे-धीरे सभी समस्याओं को दूर करने में सफलता मिलेगी और विरोधियों पर विजय मिलेगी।

धनु राशि: आज ग्रहों की कृपा से आपके ज्ञान, बुद्धि और विद्या में वृद्धि होती हुई दिखाई देगी। लोगों का भला करने से अर्थात दान-पुण्य की भावना का विकास होगा, धार्मिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे और पूरा सहयोग दिखाएंगे। व्यवसाय में आपके द्वारा किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी, आर्थिक लाभ होगा। यदि कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो निर्णय आपके पक्ष में होगा। कल आपके व्यापार का विस्तार होगा, वाहन संभलकर चलाएं और खान-पान पर ध्यान दें। साथ ही व्यापार विस्तार के लिए जो योजना बनाई हैं, उन पर एक बार फिर से विचार कर लें।

मकर राशि: आज मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है। आप जिसे पसंद करते हैं, उनको प्रपोज कर सकते हैं, इसमें सफलता मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष के लोगों से मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में अनावश्यक खर्च हो सकते हैं, जो मजबूरी में करने पड़ सकते हैं। अगर आप निवेश के सिलसिले में कहीं जाने की योजना बना रहे हैं तो एक बार खुद से चीजों की जांच करें। मेहनत करने के बाद आपको कीमती सामान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ यात्राओं पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि: आज माता-पिता से संबंधों में सुधार होगा, लेकिन जीवनसाथी से किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। आज का दिन सूझबूझ से काम लेने और कुछ नया करने की स्थिति में रहेंगे। आप चाहकर भी नहीं रुक पाएंगे, कार्यक्षेत्र में सफलता से विरोधी परेशान हो सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों से लंबे समय के बाद मुलाकात हो सकती है, इसलिए ख़र्चों पर ध्यान दें, शाम को किसी रिश्तेदार के घर जाना हो सकता है।

मीन राशि: आज का दिन अनुकूल रहेगा। पिता के व्यापार में सहयोग करेंगे और माता के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे। उनकी कृपा, प्यार और आशीर्वाद से आपके काम बनेंगे। आप अपने बच्चों से संबंधित भविष्य की योजनाएं बनाएंगे, इससे उनके विवाद सुलझ सकते हैं। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए सामंजस्य बहुत महत्वपूर्ण होगा। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी, जो आपका मनोबल बढ़ाएगा। नए काम की योजना बनाना फायदेमंद हो सकता है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़