DW Samachar – Header
BREAKING

जनता दरबार में जिलाधिकारी रिची पांडेय ने सुनी लोगों की फरियादें, संबंधित अधिकारियों को दीये निर्देश

जहानाबाद।3 फरवरी 2023: जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के आमजनों के फरियादों को सुना गया एवं संबंधित पदाधिकारियों को उक्त परिवादों के निष्पादन हेतु आवश्यक निदेश दिया गया। रिची पांडेय ने जब से जहानाबाद में जिला पदाधिकारी का कार्यभाल संभाला है तब से प्रत्येक शुक्रवार … Read more

Jehanabad DM Richie Pandey Janta Darbar
Jehanabad DM Richie Pandey hears grievances of 94 visitors at his Janta Darbar programme
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

जहानाबाद।3 फरवरी 2023: जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के आमजनों के फरियादों को सुना गया एवं संबंधित पदाधिकारियों को उक्त परिवादों के निष्पादन हेतु आवश्यक निदेश दिया गया।

Jehanabad DM Richie Pandey hearing grievances of a visitors at his Janta Darbar programme today

रिची पांडेय ने जब से जहानाबाद में जिला पदाधिकारी का कार्यभाल संभाला है तब से प्रत्येक शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन कर आम लोगों की फरियादों को सुनना और उनका निष्पादन करना प्रारम्भ किया है। आज हुए जनता दरबार मे लगभग 94 परिवाद प्राप्त हुए जिनमें भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत विभाग, धान अधिप्राप्ति, आईसीडीएस सहित अन्य कार्यालयों से संबंधित थे। परिवादियों की समस्याओं को सुना गया एवं सभी संबंधित पदाधिकारियों को जनता दरबार में आए सभी मामलों को विशेष रुप से ध्यान देते हुए ससमय निष्पादन करने का निर्देश सम्बंधित पदाधिकारियों को दिया गया।

Digital Women Trust

जनता दरबार में प्राप्त परिवाद संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया एवं कुछ मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को दूरभाष पर सूचित करते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। वैसे मामले जो लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत आते हैं उन्हें सुनवाई हेतु पंजीकृत किया गया और ऐसे मामले जो इसके अंतर्गत नहीं है। उन पर कार्रवाई करते हुए, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन करने एवं प्रतिवेदन भेजने के लिए निर्देशित किया गया।

जहानाबाद से बरुण कुमार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़