पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, तीव्रता 4.0 मापी गई

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र मणिपुर के उखरुल में था रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे था। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।इससे पहले यूपी के शामली में शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 रही।

एनसीएस ने कहा, शुक्रवार को भारतीय समयानुसार रात नौ बजकर 31 मिनट पर आये 3.2 की तीव्रता के भूकंप का केंद्र उत्तर प्रदेश के शामली में 29.41 अक्षांश और 77.26 देशान्तर पर पांच किलोमीटर की गहरायी पर था।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












