
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा केजरीवाल के आवास के मरम्मत में हुए कथित तौर पर 45 करोड़ के इल्जाम के साथ पिछले पांच दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन कर रही थी। आज इस प्रदर्शन का समापन हुआ तो इसमें मुख्य रुप से केन्द्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद डा. हर्षवर्धन, राष्ट्रीय प्रवक्ता साजिया ईलमी एवं शहजाद पूनावाला ने भाग लिया और सभा को संबोधित किया।
भाजपा लगातार इस बात को उठा रही है कि आखिर जब दिल्ली को ऑक्सिजन और दवाईयों सहित बेड की जरुरत थी तो उस वक्त केजरीवाल घर के अंदर बैठकर अपने घरों में कौन सी टाइल्स और मार्बल सहित और कौन-कौन सी महंगी चीजें लगेंगी इसकी जानकारियां इकट्ठा कर रहे थे। हालांकि पहले तो भाजपा द्वारा यह कहा जा रहा था कि यह धरना अनिश्चितकालिन समय तक चलने वाला है लेकिन आज स्टेटमेंट यह आया कि भाजपा ने यह धरना मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के राजमहल बंगले के दरवाज़े खुलवा कर जनता को बंगला दिखाने के लिये शुरू किया था और अब एक चैनल ने जनता को अंदर से बंगला दिखा दिया है अतः आज से भाजपा यह धरना स्थागित कर केजरीवाल सरकार के काले कारनामे उजागर करने का कैम्पेन घर-घर ले कर जायेगी।
भाजपा ने मांग की है कि केजरीवाल ने जो राजमहल बनाया है उनमें नियम कानून का उल्लंघन किया गया है इसलिए उनके खिलाफ एफ. आई. आर. दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी हो और वे अपने पद से इस्तीफा दें। सैकड़ों पेड़ को भी काटा गया और उनके बगल में दो सरकारी कोठियों को भी जोर जबरदस्ती कर खाली करवा लिया और उसे अपने कोठियों में मिला दिया।
इस मौके पर मीनाक्षी लेखी ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल द्वारा बनाए हुए राजमहल को देखने की बात रखी थी, लेकिन आजतक उसे नहीं खोला गया। उन्होंने केजरीवाल से मांग की कि वे भले ही टिकट लगाए लेकिन दिल्ली की जनता को अपना राजमहल दिखाए नहीं तो उनके लिए कानून का दरवाजा खुलेगा और केजरीवाल अपने करीबियों के साथ तिहाड़ में जाने के लिए तैयार हो जाए। जनता की चिंता करने की जगह केजरीवाल ने कोरोना महामारी के दौरान अपने महल की चिता की और यह नैतिक अपराध या कानूनी अपराध कर केजरीवाल दिल्लीवालों के गुनाहगार हैं। इनके आवास में कोई भी काम बिना टेंडर का हुआ है।
डॉ हर्षवर्धन ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्व मदन लाल खुराना को याद किया और उनका उदाहरण देते हुए कहा कि उनका घर उन नेताओं के घर में शामिल है जो सबसे साधारण है जबकि अरविंद केजरीवाल का आवास आज राजमहल बन गया है। केजरीवाल का पूरा मंत्रिमंडल भ्रष्टाचार में लिप्त है। केजरीवाल अपने जिस करीबी मनीष सिसोदिया के लिए भारत रत्न की मांग कर रहे थे उन्हें बार-बार कोर्ट से बेल रिजेक्शन मिल रहा है यानि नोबल प्राइज की जगह उन्हें नो बेल प्राइज मिल चुका है। आज पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री दोनों जेल के अंदर हैं और वह दिन दूर नहीं जब केजरीवाल भी जेल के अंदर जाने वाले हैं। किसी ने पब्लिक लाइफ में काम करने वालों में सूचिता का क्रुरता के साथ अगर किसी ने मर्डर किया है वह अरविंद केजरीवाल हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












