DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

दुःखद हादसा: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा (Kupwara) में सेना की गाड़ी खाई में गिरने से एक अधिकारी समेत तीन जवानों की मौत

Three soldiers, including an officer died after an army vehicle fell into a ditch in Kupwara, Jammu and Kashmir
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर गश्त के दौरान सेना की गाड़ी गहरी खाई में गिरने से एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित तीन जवानों की मौत हो गई है। यह घटना जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में हुई। माछल सेक्टर में जब पट्रोलिंग के दौरान सेना की गाड़ी पर बर्फ आ गिरी और खाई में धकेल दिया। सेना के अधिकारियों ने बताया तीनों जवान डोगरा रेजीमेंट की 14वीं बटालियन के थे। बताया जा रहा है कि सेना के जवान रुटीन गश्त पर थे। सेना के वाहन पर जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) और दो अन्य रैंक (ओआर) के अधिकारी बैठे थे। वाहन बर्फ से ढके रास्ते से गुजर रहा था। अचानक वहन फिसल गया और सीधा गहरी खाई में जा गिरा। खाई इतनी गहरी थी कि वाहन में बैठे तीनों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि जवानों के पार्थिव शरीर निकाल लिए गए हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News