
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में तीन से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर है तो वहीं इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, रायबरेली के गुरबक्श गंज थाना इलाके में आज बुधवार सुबह घने कोहरे की वजह से बेकाबू डंपर खगियाखेड़ा गांव के पास बैठे लोगों को रौंदते हुए नहर में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में तीन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। अब तक तीन लोगों के शव मिल गए हैं। बाकी की तलाश की जा रही है।
शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है यह लोग गुमटी के पास बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान बांदा-बहराइच राजमार्ग पर बछरावां से लालगंज की तरफ जा रहे डंपर ने लोगों को रौंद दिया। इसके बाद पुलिया को तोड़ते हुए नहर में पहुंच गया।
मृतकों आर घायलों में सभी लोग खगियाखेड़ा गांव के रहने वाले हैं। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है जहाँ दो लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












