
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
मुंबई इंडियंस, आईपीएल की एक ऐसी टीम जिसके बारे में कहा जाता है कि पहले दौर के मैच हारने के बाद कमबैक करती है और इस बार भी आईपीएल में कुछ वैसा ही चरितार्थ होता हुआ दिख रहा है। मुंबई ने लगातार अपने पिछले दो मुकाबले जीत कर प्ले ऑफ की उम्मीदों को बनाये रखा है और इस बार मुंबई का शिकार बनी है पंजाब किंग्स की टीम। उसने अपने 9वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर 5वीं जीत दर्ज की. मुंबई की यह लगातार दूसरी जीत है. दूसरी ओर पंजाब किंग्स की यह 10 मैचों में 5वीं हार है. मुंबई की जीत के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन।

मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित आईपीएल 2023 के 46वें मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर किंग्स को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। मैच के दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर अरशद खान ने प्रभसिमरन (9) को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच आउट करवाकर टीम को पहली सफलता दिलाई। मैच के चौथे ओवर में अरशद ने विकेट लेने के चक्कर में मैथ्यू को शॉट गेंदबाजी की, मैथ्यू ने एक छक्का और एक चौका लगाया।और ऐसा लगा मानो रनों की गति वाली रफ्तार इसी ओवर से शुरु हो गया।
टीम ने सातवें ओवर में अपने 50 रन पूरे किए। मैच का आठवां ओवर करने आए पीयूष चावला ने अपनी गुगली से धवन (30) को चकमा दे दिया। विकेटकीपर ईशान किशन ने उन्हें स्टंप आउट कर पवेलियन की राह दिखाई। मैच के 12वें ओवर में पीयूष चावला मैथ्यू और लिविंगस्टन की जोड़ी को तोड़कर कप्तान रोहित शर्मा को बड़ी राहत दिलाई। पीयूष अपने दूसरे स्पेल की पहली गेंद पर मैथ्यू शाट (27) को बोल्ड कर दिया।

मैच के 13वें ओवर में आर्चर की गेंद पर जीतेश शर्मा ने चौका लगाकर टीम के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया। जोफ्रा आर्चर के इस ओवर में जीतेश ने चार चौके मारकर टीम के लिए 21 रन बटोरे। मैच में 16वें ओवर में टीम ने अपने 150 रन पूरे किए। वहीं, लिविंगस्टन ने 32 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। और फिर ऐसा लगा मानो लिविंगस्टन ने मुंबई के बोलर्स को रडार पर ले लिया हो। पहले 19वें ओवर में 27 रन बटोरकर लिविंगस्टन 85 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, जितेश शर्मा 49 रन बनाकर नाबाद लौटे लेकिन स्कोर बोर्ड पर 214 रन टांगकर मुंबई को एक सरप्राइज दे दिया लेकिन शायद अभी असली पिक्चर आना बाकी था।







215 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को पहला झटका 0 के स्कोर पर ही पहले ओवर की तीसरी गेंद पर लग गया ज़ब रोहित शर्मा ऋषि धवन के शिकार बने। इसके बाद ग्रीन और ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और ग्रीन 18 गेंदो में 23रन बनाकर ईशान किशन का सिर्फ साथ दे रहे रहे और दूसरी तरफ ईशान अपनी बेखौफ़ अंदाज में किंग्स के गेंदबाजो की ख़बर ले रहे थे। लेकिन ग्रीन के आउट होते ही क्रिज पर आये सूर्यकुमार यादव ने आते ही गदर मचाना शुरुआत कर दिया। 31 गेंदों में 66 रनों की पारी खेलकर सूर्य ने अपनी चमक बिखेर दी जिसमें सिर्फ 2 छक्के और 8 चौके शामिल थे।
That's that from Match 46.@mipaltan register a 6-wicket win against #PBKS to add to crucial points to their tally.#MI chase down the target in 18.5 overs.
— IndianPremierLeague (@IPL) May 3, 2023
Scorecard – https://t.co/IPLsfnImuP #TATAIPL #PBKSvMI #IPL2023 pic.twitter.com/SeKR48s9Vv
जबकि ईशान किशन ने भी 41 गेंदों में 4 छक्के और 7 चौके की मदद से 75 रनों की जो पारी खेली वह जीत के प्लॉट को तैयार कर चुके थे और उनके आउट होनें के बाद टीम डेविड और तिलक वर्मा ने मुंबई को सिर्फ 18.5 गेंदों में ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया। टीम डेविड ने 10 गेंदों में 19 जबकि तिलक वर्मा ने 10 गेंदों में 26 रन बनाकर मुंबई को शानदार जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस अभी भी प्ले ऑफ की रेस में है और पॉइंट्स टेबल पर 6वां स्थान पर काबिज है।
अमन पाण्डेय
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












