जयपुर महाखेल का आज से होगा शुभारंभ, पीएम मोदी प्रतिभागियों को करेंगे संबोधित

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जयपुर महाखेल के प्रतिभागियों को संबोधित करने वाले हैं।
मालूम हो कि जयपुर महाखेल का आयोजन 2017 से जयपुर ग्रामीण से लोकसभा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर द्वारा जयपुर में किया जाता रहा है। पीएम कार्यालय ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को दोपहर 1 बजे ‘जयपुर महाखेल’ के प्रतिभागियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे।


12 जनवरी को हुई थी महाखेल की शुरुआत
बता दें कि इस वर्ष कबड्डी प्रतियोगिता पर फोकस कर रहे महाखेल की शुरुआत 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस पर हुई थी। इसमें जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों के 450 से अधिक ग्राम पंचायतों, नगर पालिकाओं और वार्डों के 6400 से अधिक युवाओं और खिलाड़ियों की भागीदारी देखी गई है। बयान में कहा गया, महाखेल का संगठन जयपुर के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करता है और उन्हें खेल को करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित भी करता है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












