DW Samachar – Header
BREAKING

बॉलीवुड अभिनेता विक्रम गोखले की तबीयत नाजुक, बेटी ने निधन की खबरों को अफवाह बताया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की बुधवार को मीडिया और सोशल मीडिया पर निधन की अफवाह फैली थी। ‌ कई दिनों से विक्रम गोखले पुणे स्थित दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में एडमिट हैं। ‌गुरुवार सुबह करीब 4 बजे उनकी बेटी ने इन खबरों को अफवाह बताया। विक्रम गोखले की कंडीशन काफी क्रिटिकल बताई जा रही … Read more

IMG-20221124-WA0004
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की बुधवार को मीडिया और सोशल मीडिया पर निधन की अफवाह फैली थी। ‌ कई दिनों से विक्रम गोखले पुणे स्थित दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में एडमिट हैं। ‌गुरुवार सुबह करीब 4 बजे उनकी बेटी ने इन खबरों को अफवाह बताया। विक्रम गोखले की कंडीशन काफी क्रिटिकल बताई जा रही है। इसी बीच एक्टर की हेल्थ को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं। ऐसे में विक्रम गोखले की बेटी ने लोगों से रिक्वेस्ट की है कि वो एक्टर की हेल्थ को लेकर किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं। विक्रम गोखले की उम्र 82 साल है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उनकी सेहत में सुधार भी होने लगा था, लेकिन बीते कुछ दिन से उनकी हालत फिर से बिगड़ गई और अब वे काफी क्रिटिकल हालत में हैं। उनकी बेटी का कहना है कि विक्रम गोखले को लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। बता दें कि 15 दिन पहले विक्रम गोखले की हालत काफी खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विक्रम गोखले ने थिएटर, फिल्म, टीवी और नाटकों में कई उल्लेखनीय रोल निभाए हैं। विक्रम गोखले ने साल 1971 में आई फिल्म परवाना से अपने करियर की शुरुआत की थी, तब उनकी उम्र 26 साल थी। विक्रम गोखले की यादगार फिल्मों में अग्निपथ, खुदा गवाह, प्रेम बंधन, इंसाफ, यही है जिंदगी, हम दिल दे चुके सनम, दे देनादन और बैंग बैंग जैसी फिल्मों में काम करने के लिए जाना जाता है। हिंदी और मराठी दोनों सिनेमा में उनका फिल्मी सफर शानदार रहा है। उन्होंने साल 2010 में मराठी फिल्म अनुमति में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। 2010 में आई मराठी फिल्म आघात के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़