DW Samachar – Header
BREAKING

भाजपा ने जारी किया अपना मैनिफेस्टों, नाम दिया संकल्प पत्र और 20 बिन्दुओं में दिल्ली नगर निगम में वापसी के वायदों को समेटा

नई दिल्ली, 25 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना संकल्प पत्र जारी किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया लेकिन उसका नाम दिया गया संकल्प पत्र। संकल्प पत्र इसलिए भी नाम दिया गया है क्योंकि भाजपा का ऐसा मानना है कि हमने जो कुछ भी … Read more

IMG-20221126-WA0002
BJP releases party manifesto ‘Sankalp Patra’ for Delhi MCD polls
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

नई दिल्ली, 25 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना संकल्प पत्र जारी किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया लेकिन उसका नाम दिया गया संकल्प पत्र। संकल्प पत्र इसलिए भी नाम दिया गया है क्योंकि भाजपा का ऐसा मानना है कि हमने जो कुछ भी वायदा किया है, उसे पूरा किया जाएगा। भाजपा अपने संकल्प पत्र में 20 बिंदुओं को शामिल किया गया है।

संकल्प पत्र में केजरीवाल सरकार के आठ सालों में किए गए नाकामियों को उजागर किया गया है। इसके साथ ही प्रदूषण की राजधानी बनाने के पीछे की नाकामियों को भी उजागर किया गया है। इसके साथ ही भाजपा निगम द्वारा किए गए 15 सालों में किए गए कार्यों की पूरी लिस्ट जारी किया। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में यह भी बताया कि अगर भाजपा एक बार फिर से निगम में आती है तो वह व्यापारियों और व्यसायियों को लेकर कई बड़े पैमाने पर छूट और लाभ देने की बात कही है। भाजपा निगम की सत्ता में वापस आते ही व्यापारियों को इंस्पेक्टर राज से मुक्त करेगी, फैक्ट्ररियों के लिए सभी लाइसेंस से छूट देगी और दिल्ली के सभी बड़े बाज़ारों में बड़ी और मॉर्डन पार्किंग सुविधा देगी, ताकि बाज़ारों में आसानी से लोग खरीदारी के लिए आ सकें। व्यापारियों के लिए भाजपा के संकल्प की घोषणा में भाजपा हमेशा से व्यापारियों की परेशानियों को दूर करने के लिए काम करती रही है। इस बात को भी मेंशन किया गया है। दिल्ली के लाखों व्यापारियों के लिए दिल्ली नगर निगम से संबंधित लाइसेंसिंग प्रक्रिया को आसान बनाएगी। हम ट्रेड लाइसेंस की प्रक्रिया को और आसान और पारदर्शी बनाएंगे,चाहे वो अनॉथराइज हो, अप्रूव्ड हो, कमर्शियल हो या अन्य जगह सभी जगहों पर ट्रेड लाइसेंस प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाएगा, ताकि व्यापारियों को नगर निगम के चक्कर नहीं लगाने पड़े।

Digital Women Trust

इसके अलावा भाजपा के अपने संकल्प पत्र में कहा गया है कि समृद्धि योजना में 18 साल के हाउस टैक्स को माफ किया गया है, अनॉथराइज कॉलोनी में व्यापार करने वालों को सिर्फ एक साल का हाउस टैक्स जमा करने पर उन्हें 17 साल की छूट मिलेगी। एप्रूव्ड कॉलोनियों में 6 साल के लिए पेनल्टी और माफ कर दिया गया है। ट्रेड लाइसेंस और हाउस टैक्स से संबंधी सभी समस्याओं को खत्म कर देंगे। साथ ही हम लाइसेंस राज को पूरी तरह से खत्म कर देंगे, यानि कोई व्यापारी चाहे वो छोटा हो या फिर बड़ा हो, किसी को भी नगर निगम के दफ्तर ना जाना पड़े। लाइसेंस से संबंधी सभी प्रक्रिया को ऑनलाइन मोड में लाया जाएगा, ताकि व्यापारी आसानी से अपने प्रतिष्ठान से ही लाइसेंस संबंधी कार्य निबटा सके और उसे लाइसेंस समयसीमा और पारदर्शी तरीके से मिले सके। देखा जाए तो भाजपा ऑफ डुईंग बिजनेस के तहत दिल्ली में लगी हुई फैक्ट्ररियों के लिए नियम कानून आसान और पारदर्शी किए जाएंगे। दिल्ली के 30 इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्टरियों को सभी तरह के लाइसेंस से छूट दी जाएगी। ताकि दिल्ली एक बार दोबारा मैन्यूफैक्चरिंग में आगे बढ़ सके।

व्यापारियों को पार्किंग की समस्या का सामना कर रहे हैं, चाहे वो चांदनी चौक हो, लाजपत नगर हो, सरोजनी नगर हो, राजौरी गार्डन हो, यमुना पार के बाज़ार हों, हम इन बाज़ारों में पार्किंग की समस्या को दूर करेंगे। ताकि आम लोग आसानी से खरीदारी कर सकेंगे। इसके साथ ही कई सारी बातों को ध्यान रखा गया है। इसमें 2025 तक कूड़ा साफ करने की बात कही गई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़